Move to Jagran APP

बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं का सितम

जागरण संवाददाता सोनभद्र पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जनपद में भी कहर बरपा रहा है। बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों में सितम ढा रही हैं। गुरुवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो सूर्यदेव बादलों की ओट में छुपे थे। कोहरे की चादर भी सोनांचल को अपने आगोश में लिए हुई थी। ऐसे में सर्दी ने लोगों की हालत पतली कर दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 09:21 PM (IST)
बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं का सितम
बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं का सितम

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जनपद में भी कहर बरपा रहा है। बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों में सितम ढा रही हैं। गुरुवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो सूर्यदेव बादलों की ओट में थे। कोहरे की चादर भी सोनांचल को अपने आगोश में लिए हुई थी। ऐसे में सर्दी ने लोगों की हालत पतली कर दी।

loksabha election banner

गुरुवार की सुबह मौसम की बेरुखी को देख जिला प्रशासन को आठवीं तक की कक्षाओं को बंद करना पड़ा। हालत यह थी कि सुबह जब लोगों की आंख खुली तो घने कोहरे से लोगों का सामना हुआ। इसके बाद दोपहर तक बादलों की घेरेबंदी के बीच सर्द हवाएं चलती रही। ठंड से सड़कों और बाजारों पर काफी कम लोग ही दिखाई दिए। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.6 और न्यूनतम तापमान 11.5 रहा।

वैनी : नगवां ब्लाक के ग्राम पंचायत वैनी में बढ़ती हुई ठंड को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश सिंह पटेल ने वैनी बाजार में गुरुवार को अलाव जलवाया। कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इस दौरान एक दो स्थानों पर ओले भी पड़े। सीआइएसएफ जवानों ने कंबल का किया वितरण

गुरमा/रामगढ़/अनपरा : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल शिविर कनछ के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय पकरी में गरीबों, असहायों व दिव्यागों के बीच गुरुवार को खाद्य सामग्री व कंबल का वितरण किया। द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र राम ने बताया कि शीतलहर से बचाव के लिए खाद्य सामग्री व कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर उप कमांडेंट एसएस देव, प्रदीप कुमार मिश्रा, ए संजय कुमार राय, कई गांव के प्रधान व ग्रामीण मौजूद रहे।

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव किरहुलिया पंचायत भवन परिसर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 148 वीं बटालियन सिलहट के तत्वाधान में गरीब असहायों को कंबल वितरित किया गया। इसमें महुली, सिलहट और किरहुलिया के 266 गरीबों को कंबल दिया गया। इस मौके पर कमांडेंट मनोज सिकांत, डिप्टी कमांडेंट एसएस देव, सहायक कमांडेंट राजीव रतन, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी, पन्नूगंज उप निरीक्षक विजय शंकर यादव उपस्थित रहे।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई वीएसटीपीपी विध्यनगर के तत्वावधान में निकटवर्ती गांवों में कंबल, फल, मिठाई, कलम-कापी का वितरण किया गया। जिसमें 500 ग्रामीण एवं बच्चे लाभांवित हुए। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट जय प्रकाश आजाद के नेतृत्व में किया गया। उप कमांडेंट प्रशांत द्विवेदी, संरक्षिका की अध्यक्ष कविता आजाद, डा. कविता द्विवेदी, सीता महालक्ष्मी का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा। निरीक्षक एसके यादव, डीएस ठाकुर, मो. हमीद अंसारी ने भूमिका निभाई।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राब‌र्ट्सगंज नगर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार को स्थानीय साईं मंदिर पर कंबल का वितरण किया। जिलाध्यक्ष रतन लाल गर्ग की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर उपजिलाधिकारी यमुना धर चौहान ने किया। इस मौके पर हरीश अग्रवाल, विमल जालान, गणेश अग्रवाल, अशोक जैन, कौशल शर्मा, विमल अग्रवाल, शिव सांवरिया, रामेश्वर जैन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.