प्रधानपति पर छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज
बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागोबांध में प्रधान पति पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
जासं, सांगोबांध (सोनभद्र): बभनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सागोबांध में प्रधान पति पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने तहरीर देकर बताया कि वह चाय-पान की दुकान संचालित करती है। रविवार को सुबह सात बजे जैसे ही चाय की दुकान खुली तो प्रधान पति बालमुकुंद ने चाय पीने की इच्छा से होटल पहुंच कर चाय की मांग की। पीड़िता चाय देने लगी तो आरोपित ने हाथ पकड़ कर दबोच लिया और छेड़खानी किया। पीड़िता चिल्लाई तो आरोपित ने परिवार को जान से मरवा देने की धमकी दिया। पीड़िता की पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर ली। उधर, प्रधानपति का कहना था कि यह चुनावी रंजिश और एक आदिवासी के भूमि पर कब्जा को लेकर मेरे खिलाफ साजिश है। महिला के पति ने आदिवासी की जमीन जबरन कब्जा किया है। मैं पीड़ित का साथ दिया उसी से खफा होकर इस तरह का आरोप लगाया जा रहा है।