विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या का आरोपित अनपरा से गिरफ्तार, पुणे पुलिस साथ लेकर रवाना

By mukesh srivastava Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 02 Oct 2026 06:07 PM (IST)

महाराष्ट्र के पुणे में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या के मामले में वांछित आरोपी मनीष मंजरी को पुणे पुलिस ने उत्तर ...और पढ़ें

पुणे शिवसेना कार्यकर्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी मनीष मंजरी अनपरा से गिरफ्तार।

पुणे शिवसेना कार्यकर्ता हत्याकांड: मुख्य आरोपी मनीष मंजरी अनपरा से गिरफ्तार।

HighLights

  1. पुणे में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार।

  2. मनीष मंजरी को अनपरा, सोनभद्र से पुणे पुलिस ने पकड़ा।

  3. संपत्ति विवाद में हुई थी शिवसेना कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या।

जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। महाराष्ट्र के पुणे जनपद में शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या के मामले में वांछित आरोपित को पुणे पुलिस ने गुरुवार देर रात अनपरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित की पहचान मनीष मंजरी के रूप में हुई है। हत्या के बाद वह अनपरा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पुणे में प्रापर्टी डीलर बिजनेस की प्रतिद्वंदता को लेकर उपजे विवाद में शिवसेना कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में मनीष मंजरी के विरुद्ध पुणे में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका निशाना कोई दूसरा व्यक्ति था, लेकिन गोली गलती से शिवसेना कार्यकर्ता को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित पुणे से भागकर अनपरा पहुंचा और रिश्तेदार के यहां रह रहा था।

तकनीकी माध्यम से पुणे पुलिस को उसके अनपरा में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुणे पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और गुरुवार देर रात अनपरा पहुंची। अनपरा पुलिस के सहयोग से आरोपित को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुणे पुलिस उसे अपने साथ लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई।