विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनभद्र में एनसीएल के सीनियर ओवरमैन की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर ले ली जान, चार हत्‍यारोपी गिरफ्तार

By Prashant Kumar Shukla Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 29 Aug 2026 06:10 PM (GMT+05:30)

एनसीएल के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या उनकी पत्नी प्रियंका मिश्रा और प्रेमी विकास चौहान ने मिलकर की थी। ...और पढ़ें

सोनभद्र में पत्नी और प्रेमी ने गला दबाकर की एनसीएल कर्मी पति की हत्या, चार गिरफ्तार।

सोनभद्र में पत्नी और प्रेमी ने गला दबाकर की एनसीएल कर्मी पति की हत्या, चार गिरफ्तार।

HighLights

  1. एनसीएल सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या।

  2. पत्नी प्रियंका और प्रेमी विकास ने मिलकर की हत्या।

  3. हत्या को दुर्घटना दिखाने का किया गया प्रयास।

जागरण संवाददाता, बीना (सोनभद्र)। एनसीएल के सीनियर ओवरमैन रमाशंकर मिश्रा की हत्या प्रेम प्रसंग में उसकी पत्नी प्रियंका मिश्रा, उसके प्रेमी विकास चौहान ने गला दबाकर और पत्थर के फर्श पर सिर पटक कर की थी। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे रखा और उसे वाहन से चोट पहुंचाने का प्रयास किया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी बीना कालाेनी निवासी प्रियंका, प्रेमी विकास चौहान, उनके सहयोगी अनुराग सिंह उर्फ बादल और जमशीला गांव निवासी सोनू गुप्ता को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि 23 अगस्त की रात बीना स्टेडियम, जमशीला के पास रमाशंकर मिश्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था।

शुरूआती जांच में में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि प्रियंका का विकास से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 22 अगस्त को रमाशंकर ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को घर पर देख लिया था। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ।

इसी दौरान प्रियंका व विकास ने रमाशंकर का गला दबाकर व पत्थर के फर्श पर सिर पटककर उसकी हत्या कर दी। फिर विकास अपने सहयोगी अनुराग व सोनू के सहयोग से शव को चादर व गमछे में लपेटकर सड़क किनारे ले जाकर लिटाया। उसे वाहन से चोट पहुंचाकर घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चारो आरोपितों का चालान कर दिया गया है।