715 कम्युनिटी किचन संचालित, 59 हजार लोग कर रहे भोजन
जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर 715 कम्युनिटी किचन संचालित हैं। यहां प्रतिदिन 59 हजार से अधिक व्यक्तियों को उनके घर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 2
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : सभी ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर 715 कम्युनिटी किचन संचालित हैं। यहां प्रतिदिन 59 हजार से अधिक व्यक्तियों को उनके घर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही 28 स्थानों पर क्वारंटाइन सेंटर भी बनाया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि कम्युनिटी किचन के संचालन के लिए आपदा धनराशि एवं राशन सामग्री उपलब्ध करायी गई है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनाज बैंक में अन्नदान लिया जा रहा है। अनाज बैंक से प्राप्त राशन सामग्री का इस्तेमाल भी कम्युनिटी किचन के संचालन हेतु किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी पर्याप्त कम्युनिटी किचन संचालित किये जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 680 कम्युनिटी किचन, ब्लाक स्तरों पर कम्युनिटी किचन व स्वैच्छिक संस्थों द्वारा जरूरतमंदों में खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में संचालित 28 क्वारंटीन केन्द्रों में 1738 व्यक्तियों के खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। जिले में स्वैच्छिक संगठनों द्वारा तीन हजार से ज्यादा नागरिकों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इस प्रकार जनपद में कुल 715 कम्युनिटी किचन एवं 28 क्वारंटीन केन्द्रों के माध्यम से लगभग 59 हजार व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 14 हजार 200 राशन किट वितरित किया जा चुका है।