Move to Jagran APP

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल

जासं, सोनभद्र : केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। गरीब-आदिवासियों का वर्तमान स

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Jul 2018 10:40 PM (IST)Updated: Sun, 29 Jul 2018 10:40 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल

जासं, सोनभद्र : केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। गरीब-आदिवासियों का वर्तमान सरकार में सबसे अधिक शोषण किया जा रहा है। आलम यह है कि कोई भी व्यक्ति गलत बातों का विरोध कर रहा है तो उस पर हमला करवा दिया जा रहा है, जो लोकतंत्र की हत्या है। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव चौधरी यशवंत ¨सह ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।

loksabha election banner

श्री ¨सह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें अपने चुनावी वादे को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही हैं। महंगाई से हर तरफ त्राहि-त्राहि मची हुई है। हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती जैसी गंभीर घटनाएं आयेदिन हो रही है, बावजूद इसके प्रदेश की योगी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि देश व प्रदेश की सत्ता पर बैठी भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मामले में पिछली सभी सरकारों को पीछे छोड़ दिया है। कहा कि इस गंदी व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने पोल-खोल अभियान व सामाजिक न्याय की लड़ाई प्रारंभ की है। इसके लिए हम लोग गांव-गांव जाकर लोगों को सच्चाई से रूबरू कराएंगे। इस मौके पर रालोद के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, फतेह मुहम्मद, इकबाल अहमद, दीप नारायण पटेल आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.