विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्वांचल में बीते दिसंबर में हुईं 402 दुर्घटनाएं, इन जिलों में सड़क हादसे में सर्वाधिक मौतें; नियमों की अनदेखी मुख्य वजह

Published: Sat, 24 Feb 2024 07:31 PM (GMT+05:30)

Road Accident दिसंबर में कोहरा दुर्घटना का बड़ा कारण है। बावजूद इसके बाइक दुर्घटना में मरने वाले अधिकांश लोगों ने ...और पढ़ें

पूर्वांचल में दिसंबर 2023 में हुईं 402 सड़क दुर्घटनाएं
पूर्वांचल में दिसंबर 2023 में हुईं 402 सड़क दुर्घटनाएं

संवाद सहयोगी, सोनभद्र। Road Accident: पूर्वांचल के दस जनपदों में दिसंबर 2023 में सड़क दुर्घटनाओं के 402 घटनाएं हुई है। इसमें 231 लोगों की मौत व 255 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दिसंबर 2022 में भी दुर्घटना व मौत का आंकड़ा भी कमोवेश यही हाल था। 2022 में 384 सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया, जिसमें 242 लोगों की मौत हुई, जबकि 194 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिसंबर में कोहरा दुर्घटना का बड़ा कारण है। बावजूद इसके बाइक दुर्घटना में मरने वाले अधिकांश लोगों ने हेलमेट नहीं लगाया था। अगर सभी लोगों ने नियमों का पालन किया होता तो यह मौत का आंकड़ा कम होता।

जिले में छह दिन में आठ मौतें

सोनांचल में सोमवार से शनिवार तक अगल-अलग सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गयी। इस दौरान दो लोग घायल भी हुए। जनपद में वर्ष 2023 दिसंबर में 40 सड़क हादसे हुए, जिसमें 33 लोगों की मौत व 20 लोग घायल हुए। वर्ष 2022 दिसंबर में 43 सड़क हादसे हुए, जिसमें से 31 लोगों की मौत हुई जबकि 25 लोग घायल हुए।

नियमों की अनदेखी बनता है कारण

पूर्वांचल में होने वाली अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख कारण है। बाइक चलाते समय हेलमेट न पहने के कारण मौत होती है। रविवार को जनपद में हुए पांच बाइक हादसों में चार की मौत हुई सबको हेड इंजरी थी। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, गलत दिशा में वाहन चलाना व अधिक रफ्तार में ओवरटेक करना भी दुर्घटना का कारण बन रहा है।

आंकड़ों में (दिसंबर 2023)

जनपद - दुर्घटना - मृतक - घायल

भदोही - 15 - 8 - 7

मीरजापुर -  58 - 28 - 35

वाराणसी - 47 - 27 - 25

चंदौली - 15 - 16 - 10

सोनभद्र - 40 - 33 - 20

बलिया - 28 - 20 - 16

मऊ - 32 - 14 - 44

जौनपुर - 62 - 38 - 22

आजमगढ़ - 79 - 34 - 62

गाजीपुर - 26 - 13 - 14

यह भी पढ़ें-

अब 40 मिनट में आजमगढ़ से पहुंचे लखनऊ, शुरू होगी विमान सेवा; लोकसभा चुनाव से पहले PM मोदी करेंगे उद्घाटन