कम्यूनिटी किचन में रोज 36 हजार को भोजन
कोरोना संक्रमण के ²ष्टिगत देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। जनपद में लॉकडाउन के कारण कई परिवारों की नियमित आमदनी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 67
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है। जनपद में लॉकडाउन के कारण कई परिवारों की नियमित आमदनी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रहा है। जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 678 कम्युनिटी किचन संचालित हैं। जिनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 36000 व्यक्तियों को उनके घर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ग्राम पंचायतों को कम्युनिटी किचन के संचालन के लिए उन्हें आपदा धनराशि एवं राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। यहां अनाज बैंक भी बना है। शहरी क्षेत्रों में 11 कम्यूनिटी किचन संचालित किए जा रहे हैं। यहां प्रतिदिन 2500 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में संचालित 27 क्वारंटाइन केंद्रों में 1697 व्यक्तियों के खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार जनपद में कुल 689 कम्युनिटी किचन एवं 27 क्वारंटाइन केंद्रों के माध्यम से लगभग 41000 व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। 13200 परिवार को राशन किट
जनपद में 13200 परिवार भी चिन्हित किए गए हैं जिन्हें राशन किट उपलब्ध कराया जा रहा है। इस राशन किट में पांच किलो आटा, पांच किलो चावल, दाल, नमक, प्याज एक-एक किलो, दो किलो आलू, आधा लीटर सरसों का तेल एवं 100 ग्राम मसाला आदि दिया जा रहा है। इसके अलावा लगभग 9300 परिवार ऐसे हैं जिनके पास राशन कार्ड नहीं है। वहीं 1609 परिवार ऐसे हैं जो गैर जनपदों या राज्यों के हैं। ये जिले में श्रमिक के रूप में रहते हैं।