28 नामजद, 50 अज्ञात पर दर्ज हुआ एफआइआर
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में बुधवार को हुए नरसंहार मामले में पुलिस ने 2
जासं, सोनभद्र: घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में बुधवार को हुए नरसंहार के मामले में पुलिस ने 28 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से 26 को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में 50 अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो असलहा भी बरामद हुआ है। दबिश दे रही पुलिस ने प्रमुख आरोपित ग्राम प्रधान यज्ञदत्त व भाई धर्मेद्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक भूमि विवाद को लेकर ग्राम प्रधान ने अपने कुछ समर्थकों के साथ मिलकर आदिवासियों पर हमला कर दिया। हमले में दस लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हुए। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया और डीजीपी को व्यक्ति रूप से मामले पर नजर रखने के लिए। साथ ही एडीजी जोन वाराणसी व मंडलायुक्त विध्याचल मंडल को मामले की जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा। पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल ने बताया कि बुधवार की रात में ही इस मामले में 28 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। 50 अज्ञात पर भी विभिन्न धाराओं में एफआइआर किया गया है। आरोपितों में ग्राम प्रधान यज्ञदत्त, उसके भाई व अन्य शामिल हैं। उधर, सीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी के लिए दबिश दी जा रही है।