210 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
जासं डाला (सोनभद्र) भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोटा के विभिन्न टोलों में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया। 210 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई गई। विधायक ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ना है।
जासं, डाला (सोनभद्र) : सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोटा के विभिन्न टोलों में मंगलवार को सदस्यता अभियान चलाया। 210 लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। विधायक ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ना है। जिससे सरकार की नीति हर ग्रामीणों तक आसानी से पहुंच सके। यह भी कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। उस नंबर पर मिस काल कर आसानी से सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। पार्टी ने यह फैसला लिया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाए। जिससे सरकार कि सभी योजनाओं की जानकारी सीधे आम आदमी तक पहुंच सके । इस मौके पर रामसुंदर निषाद, धीरेंद्र सिंह, सोनू, मनीष तिवारी, राजू शुक्ला, मोनू सिंह मौजूद रहे।