17 मिले कोरोनो पाजिटिव
जागरण संवाददाता सोनभद्र जिले में सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 04:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले में सोमवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जनपद कुल संक्रमितों की संख्या 3830 पहुंच गई है। हालांकि लोगों के स्वस्थ होकर घर जाने का भी सिलसिला जारी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने 24 घंटे में मिले पाजिटिव लोगों की सूची सोमवार की आठ बजे सार्वजनिक की। इसमें पांच महिला समेत 17 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। म्योरपुर ब्लाक में 13, बभनी ब्लाक में दो व चोपन एवं घोरावल ब्लाक में एक-एक संक्रमित मिले हैं। अब तक कुल 3534 लोग स्वस्थ हो चुके है। एक दिन पूर्व रविवार की शाम चार बजे तक 30 लोग स्वस्थ होकर घर गए थे। सीएमओ ने जनपदवासियों से कोरोना से जंग जितने के लिए सहयोग की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें