Move to Jagran APP

1492 लाभार्थियों ने अपनाया परिवार नियोजन

220 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के साथ विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 1492 लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों से लाभांवित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Apr 2021 10:14 PM (IST)Updated: Fri, 09 Apr 2021 10:14 PM (IST)
1492 लाभार्थियों ने अपनाया परिवार नियोजन
1492 लाभार्थियों ने अपनाया परिवार नियोजन

जागरण संवाददाता, सोनभद्र : जिले के 220 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के साथ विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 1492 लाभार्थियों को परिवार नियोजन के साधनों से लाभांवित किया गया।

loksabha election banner

कोरोना के समय में परिवार नियोजन कार्यक्रम को गति देने के लिए यह आयोजन हुआ। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अंतरा इंजेक्शन अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए उन्हें प्रेरित किया गया।

आरसीएच के नोडल डा. बीके अग्रवाल ने बताया कि जनपद के जिला संयुक्त चिकित्सालय, सीएचसी घोरावल, नगवां, चोपन, दुद्धी, म्योरपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी समेत 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व 183 सब सेंटरों पर विशेष अंतरा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों जैसे माला एन, छाया गोली आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन को अपनाने के लिए विशेष बल दिया गया।

डा. अग्रवाल ने बताया कि गर्भनिरोधक इंजेक्शन महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं उपयुक्त साधन है। इसका इस्तेमाल करने से उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है। अंतरा अपनाने वाली महिलाएं तीन माह तक गर्भधारण रोक सकती है। हर तीन महीने पर दूसरा डोज दिया जाता है। इस तरह से एक वर्ष में चार डोज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि नवविवाहित तथा प्रसव के बाद स्तनपान कराने वाली महिला प्रसव के छह सप्ताह बाद अंतरा इंजेक्शन का इस्तेमाल कर सकती है। इसके अलावा वह महिलाएं जो दो बच्चों के बीच में अंतर रखना चाहती हैं, अंतरा को अपना सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.