अनियंत्रित पिकअप पलटने से दर्जनभर मजदूर घायल
चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में श्रमिकों से भरा एक पिकअप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार एक दर्जन श्रमिक घायल हो गए।
जागरण संवाददाता, गुरमा/पटवध : चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में श्रमिकों से भरा एक पिकअप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार एक दर्जन श्रमिक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पांच की हालत गंभीर बतायी गई। घटना की वजह ओवरलो¨डग बतायी जा रही है।
कोन थाना क्षेत्र के मिटहिनिया गांव से करीब 15 की संख्या में मजदूर धान की कटाई करने के लिए पिकअप से चंदौली जिले के चकिया जा रहे थे। पिकअप में सभी मजदूर व उनके परिजन सवार थे। मारकुंडी घाटी में जैसे ही पिकअप चढ़ाई चढ़ना शुरू किया कि अनियंत्रित हो गया। इस दौरान दूसरे मोड़ पर बीच सड़क पर पलट गया। इससे उसमें सवार 12 मजदूर घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में कविता (18), सुखनी (25), सरोज (18), श्रवण (20), अंजू (22) की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बोलेरो के धक्के से अधेड़ घायल
करमा: स्थानीय थाना क्षेत्र के करमा माइनर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से रामलाल यादव (65) निवासी लोहरतलिया खैरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक रामलाल किसी के यहां गए थे। वहां से वापस लौटते समय राबर्ट्सगंज-मीरजापुर मार्ग बोलेरो ने धक्का मार दिया। जिससे रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।