विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड से बरेली ले जाया जा रहा 1.38 क्विंटल डोडा बरामद, सोनभद्र में दो आरोपित गिरफ्तार

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:45 PM (GMT+05:30)

सोनभद्र पुलिस ने दुद्धी कोतवाली क्षेत्र से 1.38 क्विंटल डोडा बरामद कर दो आरोपियों, अनूप साहू और राहुल मौर्या को गिरफ्तार किया है।

झारखंड से बरेली ले जाया जा रहा 1.38 क्विंटल डोडा बरामद।

झारखंड से बरेली ले जाया जा रहा 1.38 क्विंटल डोडा बरामद।

HighLights

  1. सोनभद्र में 1.38 क्विंटल डोडा मादक पदार्थ बरामद।

  2. झारखंड से बरेली ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार।

  3. आर्टिका कार की पिछली सीट में छिपाया गया था।

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने रजखड़ गांव तिराहे से शनिवार की सुबह करीब पौने दस बजे आर्टिका कार से 1.38 क्विंटल मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है। यह कार की पिछली सीट पर छिपाकर झारखण्ड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से बरेली ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने इस मामले में बरेली जनपद के थाना सीबीगंज के नई बस्ती खलीलपुर रोड निवासी अनूप साहू व नंदोसी गांव निवसी राहुल मौर्या को गिरफ्तार किया है। कार को सीज कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने शनिवार की शाम पुलिस लाइन चुर्क सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि प्लास्टिक की नौ बोरियों में एक क्विलंटल 38 किलो 538 ग्राम अवैध डोडा बरामद हुआ है।

गिरफ्तार चालक अनूप साहू ने बताया कि वह अपने साथी राहुल मौर्या के साथ आर्टिका कार से झारखण्ड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से डोडा लेकर बरेली जा रहा था। डोडा की सप्लाई के संबंध में पूर्व से ही कुछ व्यक्तियों से बातचीत एवं सौदेबाजी तय थी।

दोनों शुक्रवार को बरेली से बिहार के रास्ते डाल्टेनगंज, झारखण्ड गए थे, जहां उन्हें डोडा से भरी नौ प्लास्टिक की बोरियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिन्हें आर्टिका कार की पिछली सीट निकालकर उसमें रखा गया था।

एएसपी ने बताया कि पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। आरोपित अनूप पर बरेली में दो मुकदमा जुआ अधिनियम में पूर्व से दर्ज है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: अकेले रहने वाले बुजुर्गों को साइबर ठगी और डिजिटल अरेस्ट से बचाएगी पुलिस, तैयार की सूची