युवक की गोली मारकर हत्या, प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे मिला शव
एसपी एएसपी मौके पर पहुंचे पुलिस की चार टीमें खोज रही हमलावर
सीतापुर : हाईवे किनारे प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे रविवार सुबह अज्ञात युवक का शव पाया गया। शव के सिर पीछे चोट और आसपास जमीन पर खून फैला मिला है। शव के पोस्टमार्टम के पता चला है कि युवक के सिर में पीछे हिस्से में गोली मारी गई हैं। घटना रामकोट थाना क्षेत्र की है। पहचान के बाद पुलिस ने सुबह 11 बजे के दौरान शव कोट कर्बला के शाहरुख अंसारी पुत्र मोहम्मद मोईद का होना बताया। मौके पर एसपी आरपी सिंह ने भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। इस घटना में पुलिस ने इलसियाग्रंट के बीडीसी कमाल खान की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा लिखा है। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि नवीन चौक से हरदोई मार्ग पर प्लाईवुड फैक्ट्री के पास की है। शाहरुख अंसारी के घर वालों से कई बिदुओं पर बातचीत कर घटना का अनावरण का प्रयास किया जा रहा है। राजफाश के लिए थाना व जिले स्तर पर कुल चार पुलिस टीमें बनाई गई हैं। पुलिस संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।
2019 में भी हुआ था हमला
रामकोट थानाध्यक्ष संजीत सोनकर ने बताया, शाहरुख की हत्या के आरोप में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। मृतक करीब 26 वर्ष का है। बताया जा रहा है कि शाहरुख पर वर्ष 2019 में भी हमला हुआ था। हमलावर इनके परिवार के ही थे। इस घटना में छह नामजद हुए थे। इसमें एक जेल गया था। पता चला है कि शाहरुख दो भाई था। इसका छोटा भाई आरिफ है। शाहरुख की पत्नी नैपालापुर मायके में रहती है। नहर के पानी में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव
सीतापुर : शारदा सहायक नहर खीरी ब्रांच की मुंडेरी नहर झाल में अज्ञात युवक का शव उतराता देखा गया। ग्रामीणों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम करीब सात बजे मुंडेरी नहर झाल में ग्रामीणों ने युवक का शव पानी में उतारता देखा। मृतक युवक की आयु ग्रामीण अधिकतम 28 वर्ष होना बता रहे हैं। थाना प्रभारी विजय पाल सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान करने के लिए कोशिश में लगी है।