लटकता मिला युवक का शव
सीतापुर : छेद्दूपुरवा सीपतपुर निवासी संदीप यादव (24) का शव पेड़ से लटकता मिला। रविवार क
सीतापुर : छेद्दूपुरवा सीपतपुर निवासी संदीप यादव (24) का शव पेड़ से लटकता मिला। रविवार की सुबह वह घर से निकला था। फिर वह लौटकर घर नहीं आया। गांव के कुछ लोग खेतों की तरफ गए थे। उनकी नजर गन्ने के खेत में लगे भिलोर के पेड़ पर लटके संदीप यादव के शव पर पड़ी। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवारीजन ने युवक के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि गत 13 सितंबर की रात संदीप की पत्नी सुषमा देवी की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। मायके पक्ष ने उस मामले में संदीप, उसके पिता पैकरमा, समेत कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। परिवारीजन का कहना है कि ससुराल पक्ष ने ही संदीप की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष राजेश राय ने कहा कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि के बाद केस दर्ज किया जाएगा।