Move to Jagran APP

महिलाएं अपने अधिकार पहचानें

सीतापुर महिला दिवस के तहत महिला सामाख्या ने पिसावां क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 10:59 PM (IST)
महिलाएं अपने अधिकार पहचानें
महिलाएं अपने अधिकार पहचानें

सीतापुर : महिला दिवस के तहत महिला सामाख्या ने पिसावां क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए समन्वयक अनुपमलता ने कहा कि समाज में व्याप्त लैंगिक, भेदभाव, हिसा एवं कुरीतियों का विरोध करते हुए महिलाओं को अपने हक व अधिकारों को प्राप्त करना होगा। समाज में महिलाओं की भूमिका अहम और प्रभावी है। इसलिए महिलाएं अपनी भूमिका को ध्यान में रखकर नेतृत्व क्षमता को विकसित करें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सफलता को स्थापित कर चुकी हैं। दुनिया में आधी आबादी की भूमिका पर चर्चा हो रही है। महिलाओं के लिए यह किसी गौरव से कम नहीं। महिलाओं को किसी भी रूप में काम नहीं आंका जा सकता। ऐसी मानसिकता एवं गैर बराबरी की बातें समाज से खत्म होनी चाहिए। महिलाएं अधिकारों को लेकर संघर्ष जारी रखें। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोरासी कला की प्रधान मीरा देवी, फरिहा प्रधान प्रभुदयाल, टेनी की रामबली की भूमिका रही। सरला देवी, बिदेश्वरी, अनमोल रंजन, अनुप्रास, बीना पांडेय, विभा, सुधा आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद रहे। इस दौरान महिलाओं ने जन जागरण रैली भी निकाली।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.