काट दी महिला की नाक व होठ
सीतापुर: सकरन थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक महिला से अभद्रता की। आरोप ह
सीतापुर: सकरन थाना क्षेत्र में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक महिला से अभद्रता की। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने महिला की नाक व होठ काट लिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। सकरन इलाके के त्रिलोकपुर गांव निवासी छोटेलाल पुत्र चेतराम पासी ने बताया कि उसका गांव के ही कमलेश पुत्र सेवकी रैदास से रंजिश चल रही थी। आरोप है कि रंजिश के चलते कमलेश अपने दो अन्य साथियों संग उसके घर के पास पहुंचा और उसकी पत्नी से अभद्रता करने लगा। जब उसकी पत्नी ने मना किया उक्त लोगों ने उसकी पत्नी की नाक व होठ काट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घटना को लेकर छोटेलाल ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।