Move to Jagran APP

ब्लॉक का वाटर कूलर खराब, हैंडपंप दे रहे दूषित पानी

पानी की किल्लत से कर्मचारी व आने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक में वाटर कूलर लगा है। यह काफी समय से खराब है। इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं वह दूषित पानी दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 11:45 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:09 AM (IST)
ब्लॉक का वाटर कूलर खराब, हैंडपंप दे रहे दूषित पानी
ब्लॉक का वाटर कूलर खराब, हैंडपंप दे रहे दूषित पानी

सीतापुर : ब्लॉक परिसर में पानी की किल्लत से कर्मचारी व आने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। ब्लॉक में वाटर कूलर लगा है। यह काफी समय से खराब है। इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं, वह दूषित पानी दे रहे हैं। आने वाले लोग हैंडपंपों का दूषित पानी पीने को विवश होते हैं। कहने के लिए परिसर में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। दोनों से दूषित पानी आता है। बोतल में पानी भरकर रखने के कुछ देर बाद रंग पीला हो जाता है।

loksabha election banner

ब्लॉक में कर्मचारियों के अलावा प्रतिदिन सैकड़ों लोग विभिन्न कार्याें से आते हैं। पानी की समस्या से लोगों को दिक्कतें होती हैं। वाटर कूलर लगा है, लेकिन उसका लाभ नहीं मिल रहा। मरम्मत भी नहीं की जा रही। कार्य से ब्लॉक आए बृजेश शुक्ला ने कहा कि ब्लॉक में तो पेयजल के इंतजाम होने चाहिए। यहां पूरे ब्लॉक क्षेत्र से लोग आते हैं। बीडीओ डॉ. सुशांत सिंह ने बताया कि वाटर कूलर की मरम्मत कराई जाएगी। जिन हैंडपंपों से दूषित पानी आता है, उसके पानी की जांच कर रिबोर कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.