बदहाल हो गया यात्री प्रतीक्षालय
सीतापुर : कस्बे में सीतापुर- हरदोई मार्ग स्थित मुख्य चौराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह
सीतापुर : कस्बे में सीतापुर- हरदोई मार्ग स्थित मुख्य चौराहे पर बना यात्री प्रतीक्षालय पूरी तरह जर्जर है। यात्रियों के लिए चौराहे पर न तो एक भी हैंडपंप है और न ही प्रसाधन। कहने भर को एक यात्री प्रतीक्षालय है जो गंदगी से पटा रहता है। जहां बैठना तक लोग पसंद नहीं करते। इससे यात्रियों को दिक्कतें होती हैं। कस्बे में परिवहन निगम की बसों का स्टापेज है। हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, आगरा की बसें यहां से गुजरती हैं। निजी बसें बड़ी संख्या में संचालित हैं। वहीं प्राइवेट वाहन भी बड़े पैमाने पर चलते हैं। चौराहे से जवाहरपुर चीनी मिल मार्ग गया है। इस मार्ग पर अरथाना, बेहट, वजीरनगर, कुतुबनगर के वाहन भी चलते हैं। लोग इधर उधर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करते हैं। यात्री प्रतीक्षालय का शेड टूट गया है। बैठने के लिए बनी बेंच गंदगी से पटी हैं। पास नाला है जो चोक है। ऐसे में यहां पर कोई खड़ा होना गंवारा नहीं समझता। धूप, जाड़ा, बरसात में लोगों को छाया नसीब नहीं है। लोग दुकानों के आस पास शरण लेते हैं।