विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानलेवा हुई ठंड, युवक की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 07 Jan 2014 11:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2014 11:30 PM (IST)

News Article Hero Image

सीतापुर : बीते कई दिनों से जारी ठंड का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। ठंड के चलते मंगलवार को एक गरीब युवक की मौत हो गई। मृतक भूमिहीन था और चाट बेच कर अपनी जीविका चलाता था।

सिधौली तहसील क्षेत्र की भवनियापुर ग्राम पंचायत के सरैयां शंकरगढ़ मजरा निवासी 40 वर्षीय रामदास पुत्र श्रीराम कश्यप को सोमवार की रात ठंड लग गई। जिससे उसका शरीर अकड़ने लगा। सुबह होने पर उसके परिजन उपचार के लिए उसको लेकर सिधौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे, कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान सर्वेश त्रिपाठी ने बताया कि रामदास की मौत ठंड लगने से हुई है। गरीबी के चलते आपसी सहयोग से उसका अंतिम संस्कार किया गया है।

इनसेट

क्या कहते हैं अधिकारी

इस बाबत अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जबकि एसडीएम सिधौली मृत्युंजय राम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

यह रहा मौसम का मिजाज

मंगलवार चलने वाली बर्फीली हवा लोगों को पूरा दिन कांपने पर विवश कर रखा है। ठंड का आलम यह है कि अलाव और रूम हीटर भी ठंड को दूर नहीं कर पा रहे हैं। शाम 4.30 बजे कोहरे के चलते विजिबिलिटी (दृश्यता) 1.21 किलोमीटर दर्ज की गई। दोपहर को कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन जरूर दिए, लेकिन मौसम में गर्माहट का अहसास नहीं हो सका। घने कोहरे के बीच 8.05 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली बर्फीली पछुआ हवा पूरा दिन लोगों को ठंड का अहसास कराती रही।

मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सोमवार के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस कम है। दिन का न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में नमी (आद्रता) 68 प्रतिशत और ड्यू प्वांइट (ओस गिरने का मानक) 50 रिकार्ड किया गया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर