ट्रेन से जाना तो यहां पानी मत मांगना
ह्लह्मड्डद्बठ्ठ श्चह्मश्रढ्डद्यह्वद्वह्लह्मड्डद्बठ्ठ श्चह्मश्रढ्डद्यह्वद्वह्लह्मड्डद्बठ्ठ श्चह्मश्रढ्डद्यह्वद्व
खैराबाद (सीतापुर) : सीतापुर-ऐशबाग रेल खंड पर स्थित खैराबाद अवध रेलवे स्टेशन पर हैंडपंप खराब पड़ा है। जबकि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा पिछले दिनों इसी स्टेशन पर ट्रेन संचालन का उद्घाटन कर गए थे। प्रतिदिन ट्रेनों आती जाती हैं, यात्री चढ़ते व उतरते हैं। ऐसे में यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। चमचमाते स्टेशन पर पेयजल किल्लत दाग की तरह है। यात्री भी इसको लेकर नाराज दिखते हैं और चर्चा करते देखे जाते हैं। बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन का कार्य कार्यदाई संस्था आरबीएनएल-एलएनटी कंपनी द्वारा कराया गया है। संस्था के स्तर से ही यह लापरवाही सामने आई है। संस्था की ओर से स्टेशन को अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है। उद्घाटन कर दिया गया लेकिन यात्री सुविधाओं को दुरुस्त नहीं किया गया है। जबकि यात्री सुविधाएं प्राथमिकता से दूर की जानी चाहिए। यात्रियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। हाल में ट्रेन चली हैंडपंप खराब है।
शोभित मिश्र स्टेशन पर यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। यात्री सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
इफहाम वारसी स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री आए थे लेकिन यह समस्या दूर नहीं हुई, लापरवाही की हद है।
आनंद अवस्थी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया लेकिन पानी की समस्या दूर नहीं की गई है।
सौरभ कार्यदाई संस्था के स्तर से यह लापरवाही है। उन्होंने संबंधित को समस्या से अवगत करा दिया है। प्रयास है शीघ्र ही समस्या दूर हो।
शमीम इकबाल खान, स्टेशन अधीक्षक खैराबाद