Move to Jagran APP

आड़े तिरछे वाहन, जाम और परेशान लोग

सीतापुर : शुक्रवार को नगर के बड़े चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान तीन घंटे यातायात ठप रहा। विभिन्न मार्गों पर वाहन जाम में फंस रहे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला तब जाकर जाम से लोगों को राहत मिली। इस दौरान नगर के महमूदाबाद, रेउसा मार्ग, सिधौली व सीतापुर मार्ग की ओर वाहनों की जाम लगी रही। यह जाम नगर के बाहर तक पहुंच गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:15 PM (IST)
आड़े तिरछे वाहन, जाम और परेशान लोग
आड़े तिरछे वाहन, जाम और परेशान लोग

सीतापुर : शुक्रवार को नगर के बड़े चौराहे पर भीषण जाम लगा रहा। इस दौरान तीन घंटे यातायात ठप रहा। विभिन्न मार्गों पर वाहन जाम में फंस रहे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला तब जाकर जाम से लोगों को राहत मिली। इस दौरान नगर के महमूदाबाद, रेउसा मार्ग, सिधौली व सीतापुर मार्ग की ओर वाहनों की जाम लगी रही। यह जाम नगर के बाहर तक पहुंच गया। जिससे राहगीर, स्कूली वाहन, गन्ना भरे ट्रक, निजी वाहन जाम में फंसे रहे। नगर में अतिक्रमण से जाम समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। लेकिन जिम्मेदार जाम के कारणों को दूर नहीं कर रहे। जिससे स्थितियां खराब होती जा रही हैं। दोपहर साढ़े बारह से साढ़े तीन बजे तक वाहनों की जाम व हार्न की आवाजें परेशान करती रहीं। बहराइच मार्ग पर चहलारी घाट पुल बन जाने के बाद मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। ऐसे में जाम समस्या बढ़ी है। एक तो गन्ना पेराई सत्र चलने से वैसे भी सभी मार्गों से किसान गन्ना लेकर मिल आते हैं। ऊपर से अधिक वाहनों का दबाव समस्या बढ़ा रहा है। नगर में अतिक्रमण को लेकर नपा संजीदा नहीं है। ऐसे में मार्गों पर बेतरतीब अतिक्रमण भी समस्या का कारण बना है। नगर में पार्किंग है नहीं, अतिक्रमण से समस्या गहराती जा रही है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। जाम न लगे इसके प्रभावी उपाय होंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.