Move to Jagran APP

शौचालय जांच को गई टीम पर भड़के ग्रामीण, वाहन तोड़े

?? ??? ?? ????? ?? ???? ??? ??? ??? ?? ???? ??????? ???? ?? ?? ???????? ?????? ???? ?? ????? ????? ????? ???, ???? ???? ?? ??? ???? ?? ???? ????? ????? ???? ???? ??? ?? ??? ??? ????????? ?? ????? ?? ?? ??????? ???? ? ?? ??????? ???? ?? ??????????? ?? ????? ????? ????? ?? ??? ???? ???????? ????, ??? ???????,??????? ????, ?????? ???? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ???? ??? ??????? ?????? ???? ???? ?? ???? ?????????? ?? ??? ???? ??? ????? ??????? ???? ?? ??? ?? ??? ??? ?? ????? ??? ??? ??? ???? ???? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:19 PM (IST)
शौचालय जांच को गई टीम पर भड़के ग्रामीण, वाहन तोड़े
शौचालय जांच को गई टीम पर भड़के ग्रामीण, वाहन तोड़े

सीतापुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर कालिका बक्स में शौचालय की गुणवत्ता परखने राष्ट्रीय स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुशील यादव, ग्राम विकास अधिकारी मसूद अहमद, मंडलीय समन्वयक सत्य प्रकाश पहुंचे थे। टीम को देखते ही ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में घटिया सामग्री लगाने व पात्रों को शौचालय न देने की आरोप लगाना शुरू कर दिया।

loksabha election banner

इसी बात को लेकर प्रधान हाजी रिजवान व ग्रामीण रजनीश के बीच कहासुनी होने लगी। आरोप है कि प्रधान ने रजनीश को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते देख, जांच करने गई टीम वहां से निकल भागी। लेकिन वाहन गांव में ही फंस गए। ग्रामीणों ने पथराव कर एक चौपहिया वाहन व एक दोपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ सिटी योगेंद्र ¨सह, शहर कोतवाली, खैराबाद, रामकोट समेत कई थानों के पुलिस बल समेत गांव में पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी था। पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे थे। इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ था। 'गांव में स्थितियां काबू में हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।'

- योगेंद्र ¨सह, सीओ सिटी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.