आज लखनऊ रवाना होंगे 31 खिलाड़ी
सीतापुर : 52वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तर
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:37 PM (IST)
सीतापुर : 52वीं यूपी स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तर पर चयनित 31 खिलाड़ी लखनऊ के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे। यह जानकारी जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इनमें 20 बालक व 11 बालिकाएं शामिल हैं। बता दें कि अंडर 14, अंडर 16 व अंडर 20 आयु भार वर्ग के लिए 15 सितंबर को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में ट्रायल हुआ था। लखनऊ में 22 से 24 सितंबर तक प्रतियोगिता होगी। खिलाड़ियों के दल के साथ अनुराग गुप्त, देश दीपक व सद्दाम भी लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें