Move to Jagran APP

महिलाओं-छात्राओं को बताए अधिकार, दिए आत्म रक्षा के टिप्स

सीतापुर मिशन शक्ति अभियान के तीसरे दिन सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं-छात्राओं की जागरूकता के संबंध में कार्यक्रम हुए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 09:59 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 09:59 PM (IST)
महिलाओं-छात्राओं को बताए अधिकार, दिए आत्म रक्षा के टिप्स
महिलाओं-छात्राओं को बताए अधिकार, दिए आत्म रक्षा के टिप्स

सीतापुर : मिशन शक्ति अभियान के तीसरे दिन सोमवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं-छात्राओं की जागरूकता के संबंध में कार्यक्रम हुए।

loksabha election banner

महमूदाबाद : सीओ हेमंत उपाध्याय ने सीता इंटर कॉलेज सभागार में छात्राओं से कहा, आप सब अभी छोटी कक्षाओं की छात्राएं हैं। आप आगे कॉलेजों व महाविद्यालयों में अध्ययन के लिए जाएंगी। जीवन में कभी भी कोई अप्रिय घटना स्वयं के साथ, परिवार व समाज में घटे तो पुलिस को सूचित करने में देर न करें। कोतवाल अनिल पांडेय ने कहा, पुलिस की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं।

हरगांव : सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना की टीम ने सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया। आशा संगिनी ने उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को लाकर उनकी जांच कराई। फिर इन सभी को महिला अधिकारों के प्रति जाकरूक किया गया।

थानगांव : थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने प्राथमिक विद्यालय बैजवारी व मुजेहना में महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। जूडो-कराटे भी सिखाया। उन्हें क्षेत्र भ्रमण भी कराया। पिसावां के बाबू इंटर कॉलेज में किशोरियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर भी सतर्क रहने और साइबर ठगों से बचने के उपाय बताए। कांस्टेबल आंकाक्षा दुबे व प्रियंका देवी ने किशोरियों को आत्मरक्षा के टिप्स बताए।

बिसवां : सेंट जेवियर्स स्कूल में सीओ सुशील कुमार सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने महिलाओं को बताया कि थानों पर महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से भी शिकायतें दर्ज करा सकती हैं। तंबौर : एसओ अमित सिंह भदौरिया ने कस्बे के लोहिया इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा पर चर्चा की। महिलाओं एवं बच्चियों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम के लिए मिशन-शक्ति के तहत हो रहे कार्यक्रम की जानकारी दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.