विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता के घर पर फेंका एल्बो, खिड़की का शीशा टूटा, मिली थी धमकी

By JagranEdited By:
Published: Thu, 15 Oct 2020 11:06 PM (IST)

- साकेत मिश्र ने खैराबाद के कमाल सरांय संगत के महंत व प्रभारी के विरुद्ध लिखाया मुकदमा।

भाजपा नेता के घर पर फेंका एल्बो, खिड़की का शीशा टूटा, मिली थी धमकी
भाजपा नेता के घर पर फेंका एल्बो, खिड़की का शीशा टूटा, मिली थी धमकी

सीतापुर : रोटी गोदाम निवासी भाजपा नेता साकेत मिश्र के घर गुरुवार तड़के किसी अज्ञात ने नल का एल्बो फेंक दिया। इससे उनके घर में लगी खिड़की का शीशा टू गया। एल्बो (लोहे की टी) बरामदे में जा गिरा। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह व शहर कोतवाल तेज प्रकाश सिंह ने पूरे मामले की जांच की।

सीओ सिटी ने बताया, भाजपा नेता की तहरीर पर खैराबाद कमाल सरांय संगत के महंत पूरन मुनि, संगत प्रभारी बजरंग मुनि नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है। भाजपा नेता के घर की सुरक्षा के लिए दो कांस्टेबल तैनात किए हैं। साकेत मिश्र ने पुलिस को बताया, कुछ दिनों पहले खैराबाद में उन्होंने किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले महंत पूरन मुनि व बजरंग मुनि के विरुद्ध आवाज उठाई थी। जिस पर इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। तहरीर के मुताबिक, अगर वह बाहर निकलते तो उनके साथ बड़ी वारदात हो सकती थी।

तीन बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं साकेत

भाजपा में आने से पहले साकेत मिश्र बसपा में थे। वर्ष 2002 के चुनाव में वह सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी थे। वर्ष 2006 में वह भाजपा में शामिल हुए। वर्ष 2007 और वर्ष 2012 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्हें तीनों बार हार का सामना करना पड़ा। अभी उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए भी नामांकन किया था।

हमारी जमीन पर अवैध कब्जे हैं : बजरंग मुनि

कमाल सराय संगत के प्रभारी बजरंग मुनि का कहना है कि, भाजपा नेता साकेत मिश्र पर वे क्या हमला कराएंगे, उनसे क्या दुश्मनी है। मुनि ने कहा, उनकी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिसे वह छुड़वा रहे हैं।