दो घरों के आंगन को सुना कर गई अंजली
वो ह्लद्धह्मद्गद्ग स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्लद्धह्मद्गद्ग स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्लह्लद्धह्मद्गद्ग स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ ह्मश्रड्डस्त्र ड्डष्ष्द्बस्त्रद्गठ्ठह्ल
सीतापुर : वो 8 मार्च की तारीख थी जब इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी रोहित सिंह बरात लेकर बाराबंकी के राम नगर थाना क्षेत्र के खालसापुर निवासी पवन सिंह के दरवाजे पर गया था। यहां वैवाहिक रस्म पूरी कर उसने पवन सिंह की पुत्री अंजली से विवाह किया था। जिसके बाद दुल्हन लेकर बरात अपने घर आई थी।
सोमवार को अंजलि का भाई अंकित बहन को विदा कराने के लिए केशवपुर गांव आया था। यहां से बहन को विदा करा कर अपने घर जा रहा था। रास्ते में महमूदाबाद थाना क्षेत्र में उस्मानपुर गांव के निकट कार सड़क पर खड़ी गन्ना लोड ट्राली से टकरा गई। जिससे कार में सवार चालक कृष्णा, अंजली के चचेरे भाई अमित सिंह व अंजली की मौत हो गई। जबकि उसका सगा भाई अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। अंकित का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मंगलवार को तीनों के शव पोस्टमार्टम हाउस आए हुए थे। यही पर अंजली का मायका पक्ष व ससुराल पक्ष दोनों ही मौजूद थे। एक तरफ रोहित सिंह का परिवार था जो गमजदा होकर कह रहा था कि अंजली उनके आंगन को सुना कर गई। दूसरी तरफ मायका पक्ष के लोग बिलख रहे थे। उनका भी यही कहना था कि अंजली उनके आंगन को सुना कर गई। अंजली के परिवारजनों का रो रो कर बुरा हाल था। उनका कहना था कि बहन तो दुनिया छोड़ कर चली गई वहीं इकलौता भाई अंकित जिदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।