सीतापुर के जिलाधिकारी तक पहुंची जेन अल्फा की गुहार, जल्द दुरुस्त होगा स्कूल जाने वाला मार्ग
Sitapur News: राजस्व टीम के साथ पहुंचे एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों से बात की और वैकल्पिक खड़ंजा मार्ग ...और पढ़ें
HighLights
इंटरनेट पर प्रसारित वीडियो का जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान, जांच करने पहुंचे एसडीएम
वैकल्पिक खड़ंजा मार्ग तत्काल बनवाने और 15 दिन में पक्का मार्ग बनवाने का आश्वासन
संवाद सूत्र, सीतापुर। महमूदाबाद में समस्याओं के निस्तारण के लिए अब जेन अल्फा आवाज बनने लगे हैं। इसकी गुहार पर सीतापुर जिला प्रशासन एक्शन में आ गया।
विद्यालय जाने वाले जर्जर मार्ग व मुहल्ले में बिजली की समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थियों ने जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर से मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है।
उनके निर्देश पर राजस्व टीम के साथ पहुंचे एसडीएम महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी ने विद्यार्थियों से बात की और वैकल्पिक खड़ंजा मार्ग तत्काल बनवाने और 15 दिन में पक्का मार्ग बनवाने का आश्वासन दिया। बिजली की समस्या को लेकर समाधान नहीं हो सका है। नई कालोनी होने के चलते एस्टीमेट बनाकर बिजली के खंभे व कनेक्शन देने की बात कही जा रही है।
वीडियो में यह बोले रहे विद्यार्थी
वीडियो में विद्यार्थी कह रहे हैं कि-डीएम सर..प्लीज मेरे मुहल्ले को बिजली दिलवा दीजिए। पढ़ने में दिक्कत हो रही है। 15 दिन बाद हमारी परीक्षाएं होनी हैं। डिस्टर्ब हो रहा है। स्कूल जाने वाले रास्ते की मरम्मत करा दीजिए।
बाराबंकी में भी छात्रा लगा चुकी गुहार
बाराबंकी के नवीनगर निवासी नर्सरी की छात्रा ने 26 अगस्त को मुहल्ले को जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की थी। इसका वीडियो प्रसारित होने पर वहां के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सड़क की मरम्मत कराई थी।
वैकल्पिक मार्ग तत्काल बनवाने का आश्वासन
एसडीएम महमूदाबाद, अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके का निरीक्षण किया गया है। वैकल्पिक मार्ग तत्काल बनवाने के साथ 15 दिन में पक्का रास्ता बनवा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- वर्चअल दुनिया की गिरफ्त में आ रहे जेन अल्फा, मोबाइल को मान रहे हैं अपना गुरु; टास्क में दे रहे जान
यह भी पढ़ें- लखनऊ में शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे इंटर कॉलेज के छात्र, जाम में फंसे मंत्री असीम अरुण ने समझाया
