Move to Jagran APP

बज गया चुनावी बिगुल, तैयारी पूरी, चौथे चरण में होगा मतदान

जिले की आबादी 55.25 लाख है। विधानसभा क्षेत्रों में 31.25 लाख मतदाता हैं। भय रहित चुनाव का माहौल बनाने में जुटी प्रशासनिक मशीनरी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM (IST)
बज गया चुनावी बिगुल, तैयारी पूरी, चौथे चरण में होगा मतदान
बज गया चुनावी बिगुल, तैयारी पूरी, चौथे चरण में होगा मतदान

सीतापुर : भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव-2022 की रणभेरी बजा दी है। सीतापुर जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। अगर पिछले चुनाव से तुलना की जाए तो करीब एक लाख 66 हजार से ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। खास बात यह है कि मतदाता बनने में महिलाओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिला है। इनकी संख्या करीब 92 हजार के आसपास बढ़ी है।

loksabha election banner

जिले में कुल नौ विधानसभा सीटें हैं। इसमें सीतापुर, महोली, लहरपुर, सिधौली, महमूदाबाद, बिसवां, हरगांव, सेवता व मिश्रिख सीट शामिल हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में सीतापुर जिले से इस बार 3.12 लाख मतदाता नौ विधायक चुनेंगे। नया जनप्रतिनिधि चुनने में इस बार युवा भी अहम भूमिका में हैं। मतदाता सूची दुरुस्त हो चुकी है। मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों का चयन हो चुका है और वहां पर इंतजाम देखे जा रहे हैं। आयोग के निर्देशों के मुताबिक निष्पक्ष एवं भय रहित वातावरण में चुनाव कराने का माहौल बनाने में प्रशासन जुटा है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिह्नित कर पुलिस उन्हें तलाश रही है। कई हजार लोगों को पाबंद भी किया जा चुका है।

सीतापुर सीट पर सर्वाधिक मतदाता :

जिले की सभी नौ सीटों में से सदर विधान क्षेत्र में सर्वाधिक 3,95,416 मतदाता हैं, जबकि सबसे कम 3,13,971 विधानसभा क्षेत्र सेवता में हैं। जिले में मतदाताओं का आंकड़ा

विधान सभा सीट - महिला - पुरुष - अन्य - योग

महोली - 173266 - 202603 - 31 - 375900

सीतापुर - 186331 - 209055 - 30 - 395416

हरगांव - 152536 - 172652 - 22 - 325210

लहरपुर - 165259 - 185973 - 36 - 351268

बिसवां - 158800 - 178430 - 11 - 337241

सेवता - 144264 - 169697 - 10 - 313971

महमूदाबाद - 147147 - 168180 - 06 - 315333

सिधौली - 164591 - 188247 - 05 - 352843

मिश्रिख - 164318 - 194414 - 23 - 358755

कुल मतदाता - 1456512 - 1669251 - 174 - 3125937 मतदान केंद्र व बूथों का आंकड़ा

विधानसभा क्षेत्र- मतदान केंद्र - मतदेय स्थल

महोली - 352 - 473

सीतापुर - 243 - 472

हरगांव - 271 - 405

लहरपुर - 243 - 426

बिसवां - 242 -416

सेवता - 232 - 408

महमूदाबाद - 275 - 419

सिधौली - 282 - 427

मिश्रिख - 263 - 424

कुल - 2403 - 3870 2017 की तुलना में जिले में बढ़े कुल मतदाता :

पुरुष - महिला - अन्य - कुल बढ़े

74,731 - 91,999 - 44 - 1,66,774


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.