Move to Jagran APP

पर्ची न आने से सूख रही गन्ना फसल

स्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्चस्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्चस्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्चस्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्चस्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्चस्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्चस्ह्वद्दड्डह्मष्ड्डठ्ठद्ग ष्ह्मश्रश्च

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 11:34 PM (IST)
पर्ची न आने से सूख रही गन्ना फसल
पर्ची न आने से सूख रही गन्ना फसल

सीतापुर : किसानों समिति से पर्ची नहीं मिल पा रही। जिससे गन्ना फसल खेतों में सूख रहा है। कैलेंडर अनुसार निर्धारित गन्ना पर्ची न मिलने से परेशान किसान नुकसान के डर से गुड़ बेलों पर सस्ती दर पर गन्ना बेंच रहे हैं। सांडा के किसान कमलेश गुप्ता ने बताया कि गन्ना सूख रहा था। पर्ची आई नहीं तो बेल पर गन्ना बेच दिया। इससे नुकसान हुआ है। टीकाराम ने कहा कि किसानों की समस्या पर गौर नहीं किया जा रहा। गन्ना केंद्रों से लेकर तौल कराने तक दिक्कतें हैं। अधिकारी किसान समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। किसान राधा कृष्ण दीक्षित ने कहा कि 40 पर्ची आना बाकी है 15 बीघा गन्ना खेत में सूख रहा है। दुर्गा प्रसाद ने बताया 8 पर्चियों का सट्टा था, जिसमें अभी तक 2 पर्चियां मिली। पुरवा के जनार्दन ने बताया कि गन्ने की 34 पर्चियों का सट्टा था जिसमें 20 पर्चियां मिली। पैसे की आवश्यकता थी तो बेल पर सस्ती दर गन्ना बेच दिया। बृजलाल ने कहा कि 8 बीघा गन्ना खेत में सूख रहा है। भदमरा गांव के निवासी सुशील तिवारी ने बताया पर्ची न आने से गन्ना सूख रहा है। संतोष मिश्रा ने बताया कि 12 बीघा गन्ना खेत में खड़ा है। अमरनगर निवासी राम इकबाल वर्मा ने बताया कि 50 में 22 पर्चियां आई गन्ना सूख रहा। अशोक तिवारी ने बताया कि गन्ना सूख रहा है। पैदापुर के कौशल शुक्ला ने बताया कि 8 में 4 पर्ची मिली हैं, शेष गन्ना खड़ा है पर्ची आने का इंतजार है। सरैया सानी निवासी राम अवतार यादव ने बताया 4 बीघा गन्ना अभी खेत में है। वर्जन-

loksabha election banner

गन्ने का सर्वे चल रहा है। जिनके पास गन्ना शेष है उनको शीघ्र पर्ची जारी की जा रही हैं।

प्रभात कुमार सिंह, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक री सर्वे कार्य चल रहा है। जिनका रकबा छूट गया था उसे शामिल करते हुए पर्ची जारी की जा रही हैं।

रामप्रताप, सचिव गन्ना समिति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.