Move to Jagran APP

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

सीतापुर : केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस शनिवार को स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्य

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 11:03 PM (IST)
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोहा
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने मन मोहा

सीतापुर : केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस शनिवार को स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय की शिक्षिका मीता पंत तथा पूनम कपूर के निर्देशन में छात्रों ने अभिनय गीत मेरा केंद्रीय विद्यालय हमारा केंद्रीय विद्यालय की प्रस्तुति से मन मोह लिया। शिक्षिका नेहा के निर्देशन में प्राथमिक के बच्चों ने एक लघु नाटिका का प्रदर्शन किया। बच्चों ने कर हर मैदान फतह व देश रंगीला पर समूह नृत्य से समा बांध दिया। छात्रा प्रज्ञा मिश्रा ने संगठन के मूल लक्ष्य भारत को एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए सभी के समक्ष अपने विचार रखे। शिक्षक नीलेश कुमार मिश्रा, क्रिस्टीना चरन, कमल किशोर बाजपेयी ने संगठन के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। जर्मन शिक्षक अमित गुप्ता के निर्देशन में बच्चों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मॉडल स्टाल पर सजाए। मॉडलों का प्राचार्य सुनील कुमार ने निरीक्षण कर सराहना की। संचालन रजत कुमार, अशोक कुमार, हरकिशोर दीक्षित ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.