साइकिल चलाई, फिर बरसे सपाई
सीतापुर: सपा छात्र-नौजवान जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को साइकिल रैली सपा युवजन सभा, छात्र
सीतापुर: सपा छात्र-नौजवान जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को साइकिल रैली सपा युवजन सभा, छात्र सभा व यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने शहर के टाउन हाल स्थित सपा कार्यालय से निकाली। जिलाध्यक्ष ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। यह रैली पार्टी कार्यालय से चलकर लालबाग होते हुए बस अड्डा पहुंची। वहां से छोटी लाइन रेलवे स्टेशन से आवास विकास होते हुए बहुगुणा चौराहा, वहां से साइकिल रैली बड़ा डाकखाना होते हुए सीतापुर आंख अस्पताल तिराहा होते हुए पार्टी कार्यालय पर समाप्त हुई। रैली में प्रदीप ¨सह, राबिन ¨सह यादव, अंकित त्रिवेदी, प्रदीप यादव, असद अराफात, अफजाल कौसर, मनोज भारती सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। रेउसा : सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रि•ावान अहमद के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में रैली निकाली। रैली का शुभारंभ कस्बे स्थित कार्यालय से किया गया। रेउसा से बिसवां, महमूदाबाद, तंबौर एवं चहलारी घाट मार्ग से होकर भट्ठा मैदान में समाप्त हुई। रिजवान अहमद ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज समाज का हर वर्ग परेशान है। समाज में भय, अराजकता का वातावरण है। अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता सपा से उम्मीद लगाए है। पवन ¨सह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते मंहगाई बढ़ती जा रही है। महिलाएं, व्यापारी एवं आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। असलम अंसारी, श्रवण कुमार, निर्मल, राजेंद्र यादव, अनूप ¨सह, जवाहर पोरवाल, मदन ¨सह, आशिफ मंसूरी, राम तीरथ, भानू ¨सह आदि मौजूद रहे।