जेवर खरीदने गई महिला से लूट, दामाद के सिर मारी बट
सीतापुर बेटे की गोदभराई की तैयारी में जुटी महिला व उसके दामाद को गुरुवार शाम असलहा
सीतापुर : बेटे की गोदभराई की तैयारी में जुटी महिला व उसके दामाद को गुरुवार शाम असलहा के दम पर लूट लिया। लुटेरों से भिड़े दामाद की दाईं आंख के ऊपर असलहा की बट मारकर उसे घायल कर दिया है। घटना शाहपुर व कोलिया छड़िया गांव के बीच रास्ते पर की है। बताया जा रहा है मेउड़ी छोलहा निवासी धनलाल की पत्नी जानकी देवी अपने दामाद कपिल के साथ रेउसा कस्बे में जेवर आदि की खरीदारी करने आई थी। शाम सात बजे के दौरान वह दामाद के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही थी। सूनसान इलाके में रास्ते पर खड़े तीन बदमाशों ने डपटकर बाइक सवार कपिल को रोक लिया। कपिल ने बदमाशों का विरोध किया तो उसकी दाईं आंख के ऊपर असलहा की बट मार दी। फिर जानकी देवी के हाथ में मौजूद झोला छीन लिया। घटना के बाद जानकी ने शोर मचाया तो आसपास के कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर की। जानकी देवी ने बताया, उनके बेटे महेश की शुक्रवार को गोद भराई है। इसी तैयारी में वह रेउसा कस्बे में जेवर खरीदकर लौट रही थी। उसके पास से लुटेरों ने तीन हजार रुपये नकद और 8,900 रुपये का जेवर लूट लिया है। वहीं, थानाध्यक्ष पुष्पराज कुशवाहा ने बताया, घटना की जानकारी होते ही पुलिस बल मौके पर भेज रहा था। उसी दौरान पीड़ित जानकी देवी से बात हुई तो उन्होंने ये कहकर पुलिस भेजने को रोका है कि वह थाने ही पहुंच रही हैं। घर में घुसे युवक ने चाकू से महिला को किया घायल
सीतापुर : रामपुर कलां के भुजंग गांव में बुधवार रात महिला व उसकी बुजुर्ग सो रही थीं। उसके घर में गांव का ही एक युवक घुस गया। आहट पर जगी महिला पर उसने चाकू से हमला कर दिया। इसमें महिला घायल हुई है। उसे पहला सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि रामपति (35 वर्ष) पत्नी रामकुमार घर में बुजुर्ग सास के साथ सो रही थीं। रामपति का पति ट्रक ड्राइवर है। बुधवार रात वह घर पर नहीं था। वहीं उसका 14 वर्षीय पुत्र पड़ोस के गांव में निमंत्रण में गया था। आरोप है कि गांव के युवक ने दरवाजे में हाथ डाल कर कुंडी खोल ली और घर में घुस गया। रामपति आहट पाकर जग गईं। उन्होंने दरवाजा खुला देखा और किसी की चप्पल भी रखी देखी। फिर घर में इधर-उधर देखा तो आंगन में रखी लकड़ियों के पड़ोस में युवक छिपा दिखा। उन्होंने जैसे ही शोर मचाया, युवक ने उन पर हमला बोल दिया। चाकू के वार से वह घायल हो गई। चीखने की आवाज पर पड़ोसी लालजी अपने घर की छत के रास्ते रामपति के घर में पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों को भी आवाज देकर बुला लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायल रामपती को सीएचसी पहला में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।