विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर के भाजपा जिला कार्यालय में घुसा सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू और जंगल में छोड़ा

Published: Thu, 10 Sep 2026 05:10 PM (IST)

Snake in BJP Office: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

HighLights

  1. भाजपा जिला कार्यालय में खिड़की के रास्ते आकर एसी की इंडोर यूनिट में छिपा सांप

  2. सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच

डिजिटल डेस्क, सीतापुर। बरसात के मौसम में जीव-जंतु सुरक्षित ठिकाने की तलाश में घरों या अन्य स्थान पर ठिकाना तलाशते हैं। इसी दौरान बुधवार को एक सांप भाजपा जिला कार्यालय में घुस गया।

भाजपा जिला कार्यालय में खिड़की के रास्ते आकर एसी की इंडोर यूनिट में सांप को घुसते देख कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विशाल सांप को देखकर पार्टी कार्यालय में मौजूद लोग काफी घबरा गए और तत्काल वन विभाग की टीम को फोन किया गया।

जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार सुबह करीब दस बजे जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल के कक्ष में पांच फीट लंबा सांप कर्मचारियों ने देखा। वे घबराकर बाहर आए इसकी सूचना जिलाध्यक्ष को दी। उसके बाद वन विभाग की टीम ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा। 

सांप खिड़की के रास्ते अंदर घुस गया और एयर कंडीशनर के इनडोर यूनिट में छिप गया। सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। इसके बाद कार्यालय में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।