Move to Jagran APP

मुलायम असहाय, गठबंधन के कारण छोड़ी सपा : भरत

लंबे अरसे से अज्ञात वास पर चल रहे पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी ने अपने पुराने घर यानी भाजपा में वापस लौट आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 11:18 PM (IST)
मुलायम असहाय, गठबंधन के कारण छोड़ी सपा : भरत
मुलायम असहाय, गठबंधन के कारण छोड़ी सपा : भरत

सीतापुर : लंबे अरसे से अज्ञातवास पर चल रहे पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी पुराने घर यानी भाजपा में वापस लौट आए हैं। शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय की मौजूदगी में उन्होंने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता में भरत त्रिपाठी ने कहा कि पहले गठबंधन की वजह से भाजपा छोड़ी थी। अब यही हाल सपा का हो गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मायावती के साथ गठबंधन कर लिया है। सपा में मुलायम सिंह यादव ने उन्हें सदैव सम्मान दिया। एमएलसी बनाया, राज्यमंत्री का दर्जा दिया और लोकसभा चुनाव भी लड़ाया मगर, आज तो उनकी स्थिति भी किसी से छिपी नहीं हैं। मुलायम सिंह यादव खुद असहाय हैं। सपा-बसपा गठबंधन की वजह से भाजपा में 16 वर्ष बाद वापसी कर ली है। भरत त्रिपाठी के अलावा रालोद के प्रदेश महासचिव आरपी सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा लहरपुर के पूर्व चेयरमैन मो. हसीन खां, खैराबाद के पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार मिश्र तथा महोली के पूर्व चेयरमैन चंद्रकुमार शुक्ल आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ली है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्त, संजय मिश्र, अचिन मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.