विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पति-पत्नी और प्रेमी… तीनों एक साथ रहने को राजी, कोतवाली में पुलिस ने करवाया समझौता, सीतापुर का मामला

Published: Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM (IST)

सीतापुर में एक महिला अपने पति और प्रेमी दोनों के साथ रहेगी, जिसके लिए कोतवाली में समझौता हुआ है। पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीतापुर में महिला पति और प्रेमी दोनों के साथ रहेगी।

  2. कोतवाली में तीनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हुआ।

  3. सभी की सहमति से कानून का हस्तक्षेप संभव नहीं।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। एक महिला पति के साथ प्रेमी को भी साथ रखेगी। मांग में दोनों के नाम का सिंदूर भरेगी। यह समझौता कोतवाली में शुक्रवार रात को हुआ। इसका वीडियो भी इंटरनेट पर प्रसारित है। पुलिस और विधि विशेषज्ञों का कहना है कि प्रकरण में तीन पक्ष हैं। तीनों एक साथ रहने को राजी हैं। इसलिए इसमें कानून का दखल नहीं हो सकता।

यह है पूरा मामला

एक गांव की युवती की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बेटियां भी हैं। करीब एक वर्ष पहले उसका संपर्क एक युवक से हो गया था। 21 मार्च को दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उससे नाता तोड़ लिया है। ससुरालीजन ने भी विरोध किया। प्रकरण शुक्रवार रात कोतवाली पहुंचा तो ससुरालीजन ने महिला को घर में रखने से मना कर दिया।

उधर, महिला दोनों पतियों को रखने पर अड़ गई। पुलिस के समझाने पर भी वह नहीं मानी। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। अब महिला अपने दोनों पतियों और बच्चों के साथ अलग रहेगी।

जिला शासकीय अधिवक्ता प्रशांत शुक्ल ने बताया कि अगर किसी भी प्रकरण में सभी पक्ष राजी हैं तो कानून का दखल नहीं रह जाता। महमूदाबाद के प्रकरण में महिला और उसका पति व प्रेमी तीनों राजी हैं। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता। अगर पति तहरीर देता तो कानून अपना काम करता।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकरण में तीन पक्ष हैं। एक महिला, दूसरा पति और तीसरा प्रेमी। तीनों एक साथ रहने को राजी हैं। इसमें पुलिस कुछ नहीं कर सकती।

तीन बदमाश गिरफ्तार, चोरी के 5,200 रुपये बरामद

सीतापुर। रसूलपुर गांव में छह अगस्त की रात चोरी हो गई थी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार रात पुलिस ने इसी गांव के मोड़ से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया पूर्णागिर नगर के अंकित रैदास, चैना के रामशंकर और लोहारबाग के मानस शुक्ल को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास चोरी किए गए 5,200 रुपये बरामद किए गए हैं। चोरी के जेवर और अन्य पैसे बदमाश खर्च कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अंकित रैदास पर 15 और मानस शुक्ल पर 17 मुकदमा पहले से लिखे हैं।