विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में 15 साल से नहीं बन सका 400 मीटर रास्ता, चारपाई से मरीज ले जाते हैं लोग

Published: Sat, 22 Aug 2026 02:05 PM (IST)

सीतापुर के हड़हरमऊ गांव में 15 साल से 400 मीटर सड़क न बनने से ग्रामीण परेशान हैं, जिसके कारण बीमार ...और पढ़ें

चारपाई पर मरीज ले जाते ग्रामीण।

चारपाई पर मरीज ले जाते ग्रामीण।

HighLights

  1. हड़हरमऊ गांव में 15 साल से 400 मीटर सड़क नहीं बनी।

  2. एंबुलेंस न पहुंचने पर मरीज को चारपाई पर ले जाना पड़ता है।

  3. बीडीओ ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

संवाद सूत्र, महमूदाबाद (सीतापुर)। पहला के हड़हरमऊ गांव का 15 साल से 400 मीटर रास्ता नहीं बन सका है। किसी के बीमार होने पर एंबुलेंस न पहुंचने से ग्रामीण मरीज को चारपाई से ले जाने को मजबूर हैं। गांव में मरीज को चारपाई पर ले जाते हुए वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है स्थानीय जन प्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, पर समाधान नहीं हो सका है।

गांव के विश्राम की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद परिवारजन व अन्य ग्रामीण उसे चारपाई पर लादकर कीचड़ से होकर मुख्य सड़क पर वाहन तक पहुंचे। गांव के बृजभूषण ने बताया कि अक्सर इसी तरह मरीजों को ले जाया जाता है। गांव के रघुराज, धर्मेंद्र कुमार, श्रीकेशन आदि ने बताया कि करीब 15 साल से ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद से शिकायत की गई है। इसके बाद भी समाधान नहीं हो सका। बारिश के समय विद्यार्थियों के लिए सबसे अधिक समस्या होती है।

इस रास्ते के बारे में जानकारी नहीं थी, जल्द ही सर्वे कराकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।- अमित कुमार यादव, पहला बीडीओ