सीतापुर में सफाईकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप
सीतापुर के सुकईपुर गांव में एक सफाईकर्मी का शव रोशनदान से लटका मिला। मृतक की मां ने पत्नी पर हत्या ...और पढ़ें

सुकईपुर गांव में जांच करती पुलिस
HighLights
सीतापुर के सुकईपुर गांव में सफाईकर्मी का शव मिला।
मृतक की मां ने बहू पर हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है।
संवाद सूत्र, सीतापुर। सुकईपुर गांव में बुधवार को युवक का शव रोशनदान से लटका मिला। युवक की मां ने उसकी पत्नी पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। युवक नगर पालिका महमूदाबाद में संविदा पर सफाईकर्मी था।
बाराबंकी के फतेहपुर के बरौलिया के जगत गौतम सुकईपुर में वर्ष 2004 से घर बनाकर पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे। पत्नी करीब एक माह पहले बेटे को लेकर मायके चली गई थी।
बुधवार सुबह जगत का शव घर में रोशनदान से चद्दर के सहारे लटका मिला। जगत की मां केसनादेवी ने बताया कि उनके बेटे और बहू में मनमुटाव था।
मंगलवार की रात करीब आठ बजे बहू सुकईपुर आई थी। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- सीतापुर: पिकअप के डीजे पर चढ़े दो कांवड़ियों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने मौत, तीन लोग झुलसे
