सीतापुर में किशोरी की मौत पर पुलिस पर गिरी गाज, चौकी इंचार्ज निलंबित; कोतवाल की जांच शुरू
सीतापुर में किशोरी समरीन की मौत के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। पेड़ से लटके शव मिलने ...और पढ़ें

HighLights
सीतापुर में 11 अगस्त को लापता किशोरी का शव मिला।
पुलिस लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित, कोतवाल की जांच।
मामले में तीन आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी है।
जागरण संवाददाता, सीतापुर। किशोरी की मौत के मामले में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोरी का पेड़ से लटका शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन को हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस की लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है और कोतवाल के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
सहरोई की समरीन 11 अगस्त को घर से लापता हो गई थीं। बताया जा रहा है कि उनके पिता नजरू ने कचनार पुलिस चौकी पर प्रार्थनापत्र देकर तीन युवकों पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। नजरू उसे तलाश रहे थे। 14 अगस्त को ग्रामीणों ने समरीन का शव गांव के ही कब्रिस्तान में चिलवल के पेड़ से लटका देखा था। प्रकरण के सुर्खियों में आने पर बताया प्रकरण का शासन ने संज्ञान लिया।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से घटना के बारे में जानकारी ली गई। इसके बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी तेज बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं, कोतवाल अमर सिंह पर जांच बैठा दी।
अपराधियोंं पर सीधा प्रहार, बचाने वालोंं की भी खैर नहीं
सरकार की निगरानी में पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया है। जांच में सामने आने वाले हर तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है।
किशोरी का शव 14 अगस्त को शव लटका मिला था। तीन आरोपितों को हिरासत में लिया गया है। चौकी प्रभारी कचार को निलंबित करके कोतवाल की जांच की जा रही है।
-आलोक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी।
