विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में नदियां उफान पर: गांवों में घुसने लगा पानी, चक्रतीर्थ की सीढ़ियां डूबीं; अलर्ट पर प्रशासन

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:01 PM (IST)

सीतापुर में लगातार बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे गांवों में पानी ...और पढ़ें

HighLights

  1. सीतापुर में नदियों का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी घुस रहा।

  2. नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ की सीढ़ियां जलमग्न, आवागमन बाधित।

  3. सरायन नदी खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का खतरा बढ़ा।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। लगातार हो रही बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के चलते नदियों का पानी का गांवों में घुसने लगा है। गांव के रास्तों पर कीचड़ होने से आवागमन बाधित है। सरायन नदी का जलस्तर भी बढ़ा है।

गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान 123.10 से 2.2 मीटर नीचे है, लेकिन नैमिषारण्य में घाट और चक्रतीर्थ की सीढ़ियां डूब गई हैं। मंगलवार की रात 4,37,108 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद घाघरा (सरयू) का जलस्तर खतरे के निशान 119 मीटर से 0.60 मीटर और शारदा नदी 135.49 मीटर से 0.44 मीटर नीचे है।

बेहटा के बसंतापुर में शारदा नदी में परियोजनाएं डूबी पड़ी हैं। लखनीपुर गांव की ओर नदी का बहाव है। पप्पू, राजेश, कमलेश, रामनाथ, हरद्वारी, सोहन ने पानी बढ़ा है। खाना मरोड़ में नदी व आबादी की दूरी निरंतर कम होती जा रही है। मास्टरपुरवा में मुख्य मार्ग पर बारिश के कारण रास्तों पर पानी भर गया है।

सुनील कुमार, रमेश, केशव का कहना है कि मांग के बावजूद भी रास्ते को दुरुस्त नहीं कराया गया है। बीडीओ अरुण वर्मा ने बताया कि निरीक्षण करके स्थिति देखेंगे और समाधान कराएंगे।

रामपुर मथुरा के बचऊपुरवा, नागेश्वर पुरवा, प्यारे पुरवा, बाबाकुटी और निरंजन पुरवा आदि गांव सरयू के पानी से घिर गए हैं। बल्ला ने बताया कि अब पानी बढ़ा तो घरों में घुसने लगेगा। बारिश का पानी गांव के गलियारों में भरने से कीचड़ हो गया है।

रेउसा के मेउड़ी छोलहा के पंचायत भवन के पास सरयू कटान कर रही है। दुर्गापुरवा, निर्मलपुरवा, आशा रामपुरवा, सोमवारी पुरवा, लोधपुरवा, ठेकेदार पुरवा, बजहा, दुलामऊ जयतैहा पासिन पुरवा आदि गांवों की नदी से दूरी बहुत कम बची है। तहसीलदार बिसवां अनिल कुमार राम ने मेउड़ी छोलहा ने निरीक्षण कर कटानरोधी कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद: CM योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वे, 31 परिवारों को दिया जमीन का पट्टा

सरायन ने पार किया खतरे का निशान

सरायन नदी भी बारिश के कारण उफना गई है। नदी खतरे के निशान 131.00 मीटर से काफी ऊपर 132.25 मीटर पर बह रही है। इससे शहर के तटवर्ती दुर्गापुरवा, आलमनगर, नई बस्ती, तरीनपुर व लोनियनपुरवा के लोग में बाढ़ के खतरे से आशंकित हैं। तरीनपुर व लोनियनपुरवा में नदी के किनारे रह रहे लोगों के घरों तक पानी पहुंचने लगा है।

नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। राजस्व टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी व तहसीलदार प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर रहे हैं। राहत चौकियों पर पर्याप्त प्रबंध कर दिए गए हैं। प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
- आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी, सीतापुर।