विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीटर में स्टोर मिली 48755 यूनिट रीडिंग, सीतापुर में बिजली चोरी करने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published: Mon, 07 Sep 2026 05:51 PM (IST)

सीतापुर में बिजली विभाग ने चोरी रोकने के लिए अभियान चलाया, जिसमें 48,755 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली और सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया।

बिजली चोरी करने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज।

बिजली चोरी करने वाले सात लोगों पर मुकदमा दर्ज।

HighLights

  1. सीतापुर में बिजली चोरी रोकने को चला अभियान।

  2. 48,755 यूनिट रीडिंग मीटर में स्टोर मिली।

  3. सात लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज।

संवाद सूत्र, सीतापुर। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की ओर से अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में मंगलवार की सुबह जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 48,755 रीडिंग मीटर में स्टोर मिली। इसके साथ करीब आठ लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया है।

कार्रवाई के दौरान छह मीटर खराब मिले, जिनमें से तीन को मौके पर ही बदल दिया गया। बिजली चोरी करते मिले सात लोगों पर मुकदमा लिखाया गया है।

अधिशासी अभियंता सिधौली शैलेंद्र सिंह राजपूत ने टीम के साथ मिश्रिख कस्बा में अभियान चलाया। इस दौरान 412 कनेक्शनों की जांच की गई। इसमें सात लोग चोरी करते पकड़े गए, जिन पर मुकदमा कराया गया है। 17 उपभोक्ता ऐसे मिले जोकि घरेलू कनेक्शन का कर्मिशयल उपयोग कर रहे थे।

अभियान के तहत मीटर में 48,755 यूनिट रीडिंग स्टोर मिली। जांच के दौरान चार उपभोक्ताओं के घर के बाहर मीटर लगाए गए हैं। बकाया बिल पर 78 कनेक्शन काटे गए। इसी क्रम में 13 लोग तय भार से बिजली का अधिक उपयोग कर रहे थे।

बकाया जमा न करने में 11 लोगों के घरों में लगे मीटर हटा दिए गए हैं। इस दौरान उपखंड अधिकारी मिश्रिख अंकुर वर्मा, पिसावां रवि प्रकाश गौतम, सिधौली के साथ अवर अभियंता व टीजी-टू शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- रायबरेली स्टेशन से साइडिंग तक बिछेगी नई रेल पटरी, माल ढुलाई व्यवस्था में होगा सुधार