विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में नए बिल का 25 प्रतिशत तक पुराने में होगा समायोजित, नई राहत स्कीम से उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

Published: Sat, 21 Mar 2026 02:50 PM (IST)

बिजली विभाग सीतापुर ने पोस्टपेड से प्रीपेड मीटर में बदलने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत योजना शुरू की है। इस ...और पढ़ें

नए बिल का 25 प्रतिशत तक पुराने में होगा समायोजित।

नए बिल का 25 प्रतिशत तक पुराने में होगा समायोजित।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सीतापुर। पोस्ट पेड से प्रीपेड मीटर पर परिवर्तित हो रहे उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग राहत भरी योजना लेकर आया है। विभाग पुराना बकाया नए बिल से कटौती करके भरपाई करेगा। अलग-अलग श्रेणी की धनराशि के लिए 10 से लेकर 25 प्रतिशत समायोजन की स्कीम है।

अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि अगर आपका एक माह का बिल पहले पांच हजार रुपये आता था। दो माह का बिल बकाया है। यानी बिल 10 हजार रुपये बकाया है। ऐसे में आप प्रीपेड मीटर में पांच हजार रुपये का रिचार्ज कराएंगे तो पूर्व के नियम के मुताबिक आपका पूरा पैसा पिछले बिल में कट जाता।

नई राहत स्कीम में अब चार हजार रुपये का रिचार्ज आपके प्रीपेड मीटर में जाएगा। वहीं, एक हजार रुपये आपके बकाया मद में समायोजित होंगे।

इसी तरह से 10 से अधिक व 15 हजार रुपये बकाया होने पर 15 प्रतिशत, 15 से 20 हजार पर 20 प्रतिशत व 20 हजार से अधिक बकाए पर 25 प्रतिशत की कटौती करने के साथ पुराने बिल पर समायोजित कर दिया जाएगा। अगर पूरा बकाया नहीं है तो संपूर्ण राशि जमा हो जाएगी।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने वाले उपभोक्ताओं को स्मार्ट एप अनिवार्य रूप से मोबाइल में डाउनलोड कर लेना चाहिए। जिसके चलते प्रतिदिन का हिसाब-किताब मोबाइल पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली बकाया वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: इस डेट तक नहीं कटेंगे कनेक्शन