विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘शाम तक कुएं पर ढक्कन नहीं लगा तो भेजूंगा जेल’... फरियादी की शिकायत पर सीतापुर DM का अल्टीमेटम

Published: Tue, 18 Aug 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

सीतापुर के महमूदाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने ...और पढ़ें

जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने संपूर्ण समाधान दिवस में व्यक्त की नाराजगी। जागरण

जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने संपूर्ण समाधान दिवस में व्यक्त की नाराजगी। जागरण

HighLights

  1. डीएम ने कुएं पर ढक्कन न रखने पर जेल की चेतावनी दी।

  2. भूमि विवादों में लापरवाही पर अधिकारियों को एफआईआर की धमकी।

  3. संपूर्ण समाधान दिवस में 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

संवाद सूत्र, जागरण, महमूदाबाद (सीतापुर)। शाम तक यदि कुएं पर ढक्कन नहीं रखा गया तो एफआइआर दर्ज करवाकर तुम्हें जेल भेज दूंगा। मजाक चल रहा है क्या?..महमूदाबाद तहसील में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने पांडे हाता मुहल्ले की तहसीन बानो की शिकायत पर कुछ इस अंदाज में नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक अखिलेश कुमार को निर्देशित किया। तहसील बानो ने घर के सामने बने कुएं पर ढक्कन न रखे जाने की शिकायत की थी। उन्होंने केके पाठक को धारा 24 का अनुपालन न करने और कानूनगो लक्ष्मण प्रसाद को मेड़बंदी न कराने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश एसडीएम को दिए हैं।

सरैया महिपति सिंह की हसनू ने बताया कि उसकी 10 बिस्वा जमीन पर गांव के साबिर, असगर आदि कब्जा किए हुए हैं। न्यायालय ने मार्च 2026 में मेड़बंदी का आदेश कर दिया, किंतु अभी तक निशानदेही नहीं हुई। डीएम ने फोन पर कानूनगो अशोक शर्मा से कहा कि कल तक पैमाइश होकर इन्हें कब्जा नहीं मिला तो तुम पर एफआइआर होगी।

हसनू ने सेवानिवृत्त कानूनगो अनूप श्रीवास्तव पर सात हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। डीएम ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करने को कहा। इस दौरान एसपी अंकुर अग्रवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलेभर में 224 शिकायतें आईं जिसमें 33 का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दी गई।

दिव्यांग ने व्यक्त की नाराजगी
जन्मतिथि में संशोधन कराने आए बकहुआ के दिव्यांग सर्वजीत ने बताया कि विद्यालय में आठवीं की अंक तालिका में उनकी जन्मतिथि नौ सितंबर 2006 है। वह जन्मतिथि 2002 करवाना चाहते हैं। ज्यादा अंतर होने पर जिलाधिकारी ने संशोधन करने से मना कर दिया। नाराज फरियादी ने प्रार्थनापत्र फाड़ डाला और निकल रही एसपी की गाड़ी के सामने गेट के बीच जमीन पर बैठ गया। आनन-फानन में उसे उठाया गया और ह्वील चेयर पर बैठाकर अंदर ले जाया गया।

फरियादियों ने बताया
न्यायालय के आदेश पर राजस्व टीम व पुलिसबल ने 12 जुलाई को मेड़बंदी कर दी थी। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र व रामकुमार ने मेड़ तोड़ दी। थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है किंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका। डीएम ने एसडीएम से कार्रवाई कराने कहा। -गुलाब, कमलापुर किशुनपुर

गांव के राम नरेश आदि ने चकमार्ग की गाटा संख्या 652 व बंजर की गाटा संख्या 451 पर अवैध रूप से तार लगाकर पेड़ लगा करके रास्ता बंद कर दिया है। शिकायत लेकर चार से पांच बार आ चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई है। -एजाज अहमद, मीरा नगर

मेरे पति पहला ब्लाक में सफाईकर्मी थे, उनकी चार जुलाई 2024 को मौत हो चुकी है। उनकी पेंशन, फंड, नौकरी आदि के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं और न ही दस्तावेज तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज रहे हैं। डीएम ने एडीओ पंचायत पहला को बुलाकर शाम तक प्रपत्र तैयार कराने को कहा, ऐसा न होने पर एफआइआर की चेतावनी दी है। -सुमनलता, विरासी पहला

यह भी पढ़ें- सीतापुर में नजूल की जमीन पर कब्जा मामला, हाई कोर्ट ने कांग्रेस की अंतरिम राहत अर्जी की खारिज


वर्ष 2022 में मैंने व आठ लोगों ने बिजली कनेक्शन लिया था। खंभे लगाए गए और न ही लाइन खींची गई। हम सब ने बल्लियों के सहारे केबल खींचकर लाइन शुरू की। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से काम कराने को कहा है। -संतराम, कुम्हारनपुरवा इचौली