विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'डीएम अंकल, प्लीज रास्ता बनवा दीजिए', छात्रा श्रुति सिंह ने जिलाधिकारी से की शिकायत

Published: Sat, 11 Apr 2026 04:21 PM (IST)

सीतापुर में संपूर्ण थाना समाधान दिवस पर कक्षा सात की छात्रा श्रुति सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से ...और पढ़ें

कक्षा सात की छात्रा ने प्रार्थना पत्र देकर डीएम को बताई समस्या।

कक्षा सात की छात्रा ने प्रार्थना पत्र देकर डीएम को बताई समस्या।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, सीतापुर। डीएम अंकल, स्कूल जाने वाला रास्ता सही नहीं है, जिसके चलते ऑटो व टैक्सी वाहन नहीं जा पाते हैं। हम प्रतिदिन तीन किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाते हैं। पढ़ाई के समय हमारे पैरों में दर्द होने लगता है। यह बात शनिवार को संपूर्ण थाना समाधान दिवस में कक्षा सात की छात्रा श्रुति सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से शिकायत की।

छात्रा की बात सुनने के बाद जिलाधिकारी ने पहले उसका मुंह मीठा कराया और कहा बेटा आप खूब मन लगाकर पढ़ाई करो, रास्ता हम शीघ्र ही बनवा देंगे। जिलाधिकारी ने बीडीओ सिधाैली से इसकी रिपोर्ट मांगी। कहा, यह रास्ता प्राथमिकता से बनना चाहिए।

अटरिया कस्बे के रवि पांडेय ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके घर में करीब 10 माह पहले चोरी हो गई थी। लाखों का माल चला गया था। इसको लेकर अब तक घटना का अनावरण नहीं हो सका है। तीन बार पुलिस अधीक्षक से मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है। केवल आश्वासन मिलता है।

जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता से पूछा कि चोरी का अनावरण क्यों नहीं किया जा रहा। इसका शीघ्र निस्तारण करें। थाने में कुल 13 शिकायतें आईं, जिसमें से सात राजस्व व छह पुलिस से संबंधित थीं।

शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। मौके की फोटो भी रिपोर्ट में दी जाएं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल, एसडीएम राखी वर्मा व सीओ विशाल गुप्ता शामिल रहे। वहीं, दूसरी ओर जिले के अन्य थाना व कोतवाली में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में 433 शिकायतें आई, इसमें से महज 25 का ही निस्तारण किया जा सका।

मिश्रिख में नायब तहसीलदार अजय कुमार ने सुनवाई की। यहां सात शिकायतें आई, निस्तारण किसी का नहीं हुआ। संदना में आठ शिकायतें आई, अधिकांश राजस्व विभाग से संबंधित थे। राजस्व निरीक्षक महेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है।

यहां भी हुई जनसुनवाई

शहर कोतवाली में संपूर्ण थाना समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आईं। इसी तरह खैराबाद, कोतवाली देहात, रामकोट, संदना, मिश्रिख, इमलिया सुल्तानपुर, नैमिषारण्य, महोली, सिधौली, हरगांव आदि में पीड़ित अपनी-अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनसुनवाई कर जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- मेरठ में बस अड्डे को शहर से बाहर किया जाएगा शिफ्ट, 4 गांवो से 40 करोड़ से ज्यादा में खरीदी जाएगी जमीन

यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब बिना सहमति के प्रीपेड नहीं होंगे स्मार्ट मीटर