विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, डूबने से तीन लोगों की मौत

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:42 AM (IST)

सीतापुर के सिधौली-बिसवां मार्ग पर पांचपीर पंप के पास देर रात एक कार तालाब में गिर गई, जिससे सिधौली निवासी तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

तालाब में कार डूबने से तीन लोगों की मौत।

तालाब में कार डूबने से तीन लोगों की मौत।

HighLights

  1. सिधौली-बिसवां मार्ग पर कार तालाब में गिरी।

  2. हादसे में सिधौली के तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

  3. पुलिस ने शव बरामद कर परिजनों को सौंपे।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। सिधौली-बिसवां मार्ग पर पांचपीर पंप के पास सोमवार देर रात तालाब में कार गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई।

कार में सवार तीनों लोग नानपारा से सिधौली लौट रहे थे। उनकी पहचान सिधौली निवासी रामेंद्र सिंह, राकेश चौरसिया और सतीश निर्मल के रूप में हुई है। 

देर रात ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कार को निकालने के लिए अभियान शुरू किया गया। मंगलवार सुबह तक कार से तीनों के शव बरामद कर लिए गए। 

WhatsApp Image 2026-10-27 at 10.17.03 AM

सहादतगंज में पुलिसबल की मौजूदगी में तीनों शव घर पर पहुंच गए हैं। फिलहाल, इलाके में भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस बल भी तैनात है। 

यह भी पढ़ें- हापुड़: तालाब के दलदल में फंसा गोवंश, ग्रामीणों ने बचाकर उठाई सुरक्षा की मांग