विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर : 25 शादियां करने के आरोपित समधी से बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी ने तोड़ा नाता, बेटी संग लाइव आकर दिया बड़ा बयान

Published: Thu, 06 Aug 2026 07:15 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:24 PM (IST)

सीतापुर के भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी के ससुर अनुज त्रिवेदी से नाता तोड़ लिया है, जिन पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. समधी अनुज त्रिवेदी पर 25 महिलाओं से शादी का आरोप।

  2. विधायक ज्ञान तिवारी ने बेटी संग फेसबुक लाइव किया।

  3. अनुज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की विधायक ने।

संवाद सूत्र, सीतापुर। सेउता विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज त्रिवेदी पर झांसा देकर 25 शादियां करने का आरोप है। विधायक ने गुरुवार को बेटी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर दर्द बयां किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं।

वह ऐसे लोगों से रिश्ता नहीं रखना चाहते। कहा-अनुज त्रिवेदी को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। अगर बेटी चाहेगी तो वह अनुज के खिलाफ एफइआइआर भी कराएंगे। दो वर्ष पहले अनुज के बेटे प्रखर के साथ विधायक ने अपनी बेटी की शादी की थी। मुंबई में झांसा देकर शादी करने के लिखे एक मुकदमे में अनुज इस समय जेल में हैं।

मिश्रिख के चंद्रावल के अनुज त्रिवेदी पर 25 महिलाओं से शादी करके ठगी करने का आरोप है। इनमें अलग-अलग राज्यों की महिलाएं हैं। इनमें से कुछ महिलाएं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी से मिलकर अनुज की संपत्ति की जांच की भी मांग कर चुकी हैं। वर्ष 2024 में सेउता विधायक ज्ञान तिवारी ने अपनी बेटी की शादी अनुज के बेटे प्रखर के साथ की थी।

कई मुकदमे हो चुके दर्ज

बताया जा रहा है कि पिता की तरह प्रखर भी कई शादियां कर चुका है। विधायक ने गुरुवार को अपनी बेटी डा. प्रज्ञा तिवारी के साथ फेसबुक लाइव किया। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद स्व. जर्नादन मिश्र व कई अन्य विशिष्टजन के बताने पर उन्होंने प्रखर के साथ प्रज्ञा की शादी की थी। अनुज पर 2016 से 2021 के बीच महिलाओं से शादी करके ठगने के कई मुकदमें लिखे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : सरोजनीनगर के किसान पथ पर खड़े ट्रक में घुसी DCM, ड्राइवर और कंडक्टर की मौत

इसके अलावा भी कुछ महिलाएं इस तरह के आरोप लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया था कि अनुज रियल स्टेट का कारोबारी है। ऐसे में उन्होंने सोचा कि अच्छा कारोबार है और परिवार भी छोटा है। इसलिए बेटी की शादी कर दी जाए, लेकिन अब वह ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा, अगर बेटी चाहेगी तो वह भी अनुज पर मुकदमा लिखवाएंगे।


दामाद पर भी कार्रवाई की मांग

विधायक ने कहा कि मां-बहनों से धोखा करने वाले अनुज पर कड़ी कार्रवाई होने चाहिए। उसे फांसी दी जानी चाहिए। कहा, अगर इसमें अनुज के बेटे की संलिप्तता है तो उस पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।


बेटी को घर बनवाकर देंगे

विधायक ने कहा कि उन्होंने पढ़ा लिखाकर अपनी बेटी को डाक्टर बनाया है। वह आत्मनिर्भर है और कमाकर खा लेगी। उसके लिए वह मकान भी बनवाकर देंगे।