विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में हड़ताल के चलते पांच दिन बंद रहेंगें बैंक, एडवाइजरी जारी

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:02 PM (IST)

सीतापुर में लगातार पांच दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे, जिसमें चौथा शनिवार, रविवार और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल शामिल है।

पांच दिनों तक बंद रहेंगें बैंक।

पांच दिनों तक बंद रहेंगें बैंक।

HighLights

  1. सीतापुर में बैंक 26 से 30 सितंबर तक पांच दिन बंद रहेंगे।

  2. चौथा शनिवार, रविवार और बैंक यूनियन की हड़ताल मुख्य कारण हैं।

  3. ग्राहकों को डिजिटल लेनदेन और अग्रिम कार्य निपटाने की सलाह।

संवाद सूत्र, सीतापुर। बैंक से जुड़े जरूरी कामकाज निपटाने वाले ग्राहकों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण खबर है। 26 सितंबर से लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित रहने के आसार हैं।

26 सितंबर को माह का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा, जबकि 27 सितंबर को रविवार की नियमित साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

इसके ठीक बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर तक तीन दिनों की देशव्यापी बैंक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। हालांकि, बैंक की ओर से ग्राहकों के पास हड़ताल को लेकर संदेश दिए जा रहे है। ताकि वह बैंक संबंधी कामकाज पहले ही निपट लें।

इन दिनों में रहेगी बंदी

26 सितंबर (शनिवार): माह का चौथा शनिवार (नियमित बैंक अवकाश)।
27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक सार्वजनिक अवकाश (बैंक बंद)।
28 से 30 सितंबर: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का करें सहारा

बैंक हड़ताल को लेकर व्यापारियों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कई महत्वपूर्ण वित्तीय लेन-देन इस अवधि में होते हैं। ऐसे में यदि शाखा स्तर पर काम बाधित होता है, तो डिजिटल लेन-देन ही सबसे सुरक्षित और त्वरित विकल्प साबित होगा।

विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल हो रही है। पहले दिन इंडियन बैंक के अंचल कार्यालय, दूसरे पीएनबी व तीसरे दिन स्टेट बैंक में बैठकर शांतपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। बाकी जो नेतृत्व की ओर से निर्देश मिलेंगे, उसी के हिसाब से कार्य किया जाएगा। -अंकुर गुप्ता, सचिव-यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन।