विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतापुर में DM का बड़ा एक्शन: 4 ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर गिरी गाज

Published: Sat, 29 Aug 2026 08:06 AM (IST)

सीतापुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर चार ग्राम विकास अधिकारियों को कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. चार ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई।

  2. दिव्यांग शौचालय निर्माण व पंचायत भवन भुगतान में अनियमितता।

  3. गोआश्रय स्थल पर पशुओं की मौत मामले में भी लापरवाही सामने आई।

जागरण संवाददाता, सीतापुर। जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर के निर्देश पर चार ग्राम विकास अधिकारियों को कार्य में शिथिलता बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। हरगांव में तैनात ग्राम विकास अधिकारी गणेश कुमार 48 हजार रुपये की धनराशि आहरित की लेकिन दिव्यांग शौचालय का निर्माण नहीं किया।

स्थानांतरण के बाद वह कसमंडा में तैनात हो गए। एलिया में तैनात हरिओम श्रीवास्तव और रेउसा के सोमपाल ने पंचायत भवन में सामग्री आपूर्ति कर्ता फर्म को भुगतान नहीं किया।

फर्म की ओर से इसकी शिकायत की गई थी। खैराबाद के इलसिया ग्रंट के गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया था, जिसमें दो गोवंशीय पशु मृत मिले थे। यहां के ग्राम विकास अधिकारी विकास तिवारी की लापरवाही सामने आई थी। जिसके बाद चारों ग्राम विकास अधिकारियों को जिला विकास अधिकारी ने निलंबित किया है। चारों को संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीतापुर में दो लाख से अधिक बुजुर्ग महिलाएं कर सकेंगी रोडवेज बस में निश्शुल्क यात्रा, कल से लागू