जो बाप, चाचा का नहीं वह किसका होगा : शिवपाल सिंह
स्द्धद्ब1श्चड्डद्य ङ्घड्डस्त्रड्ड1स्द्धद्ब1श्चड्डद्य ङ्घड्डस्त्रड्ड1स्द्धद्ब1श्चड्डद्य ङ्घड्डस्त्रड्ड1स्द्धद्ब1श्चड्डद्य ङ्घड्डस्त्रड्ड1अ
सीतापुर : गुरुवार को पिसावां के राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय परिसर में धौरहरा लोकसभा क्षेत्र से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व दस्यु मलखान सिंह के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा, सपा-बसपा पर जमकर प्रहार किए। शिवपाल सिंह यादव ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा जो अपने बाप व चाचा का नहीं हुआ वह किसका होगा। अखिलेश ने उस बसपा से गठबंधन किया है जहां प्रत्याशियों का टिकट बिकता है। टिकट के लिए पैसे की बोली लगती है। ऐसे लोग जनता के लिए क्या करेंगे, आप लोग समझदार हैं, स्वयं फैसला कर लें। यह गठबंधन कुछ दिनों का ही मेहमान है।
अच्छे दिनों के सपने दिखाने वाली भाजपा सरकार ने जनता को छला है। इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। सरकारी कार्यालय व थाने दलाल चला रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ गई, व्यापारी परेशान और किसान तंग हैं, क्या यही अच्छे दिन हैं। भाजपा सत्ता में आकर जनता को भूल गई। अब समय आ गया है ऐसे दलों को जनता सबक सिखाएगी। शिवपाल सिंह ने कहा कि सत्ता मिली तो जनता के लिए रिकार्ड तोड़ काम करेंगे। पूर्व दस्यु मलखान सिंह ने कहा कि किसान का बेटा आप के बीच है। मुझे मौका मिला तो जनता को न्याय मिलेगा। इस मौके पर अलका सिंह, मोहम्मद सिद्दीकी, राजीव, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।